फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Corona blocked the way to Dubai, four passengers found corona positive in the flight going to Dubai

इंदौर: कोरोना ने रोकी दुबई की राह, दुबई जाने वाली फ्लाइट में चार यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 02 Feb 2022 04:22 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 02 Feb 2022 04:22 PM IST
सार

कोरोना ने चार यात्रियों की दुबई की राह रोक दी। इंदौर एयरपोर्ट पर जब जांच की गई तो चार यात्री कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके बाद इनको दुबई जाने वाली  फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया और स्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द किया।

विज्ञापन
Indore: Corona blocked the way to Dubai, four passengers found corona positive in the flight going to Dubai
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को दुबई जाने वाली फ्लाइट में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद उनको फ्लाइट में नहीं जाने दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के सुपुर्द किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इंदौर एयरपोर्ट से प्रति बुधवार को एयरइंडिया द्वारा दुबई की फ्लाइट का संचालन किया जाता है। यह फ्लाइट इंदौर से दुबई जाती है। यूएई सरकार के निर्देशानुसार यात्रियों को अपने साथ कोरोना की नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट और फ्लाइट के समय से छह घंटे पहले की रैपिड पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट ले जाना जरूरी होता है। इसके लिए एयरपोर्ट पर ही रैपिड पीसीआर जांच की जाती है। बुधवार को दुबई जाने वाली फ्लाइट में कुल 127 यात्रियों ने इंदौर से बुकिंग की थी। इनमें से 116 बड़े और 11 बच्चे शामिल थे। एयरपोर्ट पहुंचने पर सभी यात्रियों की यहां लगाए गए इंस्टा लैब के काउंटर पर जांच की गई। लैब के डायरेक्टर अमोल कटारिया ने बताया कि इनमें से चार यात्री पॉजिटिव पाए गए। इनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। ये यात्री इंदौर और शाजापुर  के हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर इन यात्रियों आइसोलेशन  एरिया से कोविड केयर सेंटर ले जाया गया। गौरतलब है कि इसके पहले पहले पिछले सप्ताह दुबई  जाने वाली फ्लाइट में 15 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले थे। फ्लाइट में जाने से रोके जाने पर यात्रियों ने हंगामा भी किया था। हालांकि इस बार ऐसा नहीं हुआ और जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम के हवाले किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed