फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Corona affected less but cancellation of flights continues, 20 flights of 10 cities canceled

इंदौर: कोरोना का असर हुआ कम मगर उड़ानों के निरस्त होने का क्रम जारी, 10 शहरों की 20 उड़ानें हुई निरस्त

Wed, 09 Feb 2022 02:17 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 02:17 PM IST
सार

कोरोना का असर कम होने के बावजूद एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन व्यवस्थित नहीं हो पा रहा। एयरलाइंस लगातार उड़ानें निरस्त कर रहीं हैं। बुधवार को 10 शहरों की 20 उड़ानें निरस्त की गई। इससे यात्री परेशान हुए। 

विज्ञापन
Indore: Corona affected less but cancellation of flights continues, 20 flights of 10 cities canceled
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के केस कम होने के बावजूद इंदौर एयरपोर्ट से फ्लाइट के निरस्त होने का सिलसिला जारी है। इंदौर में कोरोना के नए मरीजों की संख्या अब चार सौ से भी कम हो गई है लेकिन फ्लाइट में अब भी यात्रियों की कमी है। बुधवार को भी 10 शहरों की 20 उड़ानें निरस्त की गईं। जिन यात्रियों ने बुकिंग की थी वे परेशान हुए।
विज्ञापन


पिछले माह से ही उड़ानें निरस्त होने का क्रम चल रहा है। शुरुआत में निरस्त उड़ानों की संख्या कम थी लेकिन बाद में ये बढ़तीं गईं। बुधवार को 10 शहरों के बीच चलने वाली 20 उड़ानें निरस्त की गईं। निरस्त उड़ानों में चेन्नई, अहमदाबाद, प्रयागराज, लखनऊ, जोधपुर, सूरत, दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरु और हैदराबाद की उड़ानें शामिल हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों को फंड और रीबुकिंग का विकल्प दिया। हालांकि निरस्त उड़ानों में कुछ ऐसी हैं जिनका दूसरा कोई विकल्प नहीं था,ऐसे में ज्यादातर यात्री परेशान होते रहे। यह जानकारी सामने आ रही है कि कोरोना की तीसरी लहर के दौरान जनवरी में यात्रियों की संख्या बेहद कम हो गई थी। आधे के नजदीक पहुंच गई थी। इसके बाद से ही एयरलाइंस ने उड़ानों को निरस्त करना शुरू किया। कोरोना का असर कम होने के साथ ही यात्री संख्या एक बार फिर सामान्य होने लगी है लेकिन उड़ानें लगातार निरस्त हो रही है। कई यात्री इसके चलते भी बुकिंग नहीं करवा रहे क्योंकि उन्हें डर है कि उड़ान निरस्त न हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed