{"_id":"61efcc7129af305d643a5588","slug":"indore-controversy-over-film-hide-and-seek-2-reached-the-police-station-residents-complained-allegations-of-rioting-and-sabotage-by-gathering-crowd-in-the-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: थाने पहुंचा फिल्म लुकाछिपी-2 का विवाद, रहवासियों ने की शिकायत,इमारत में भीड़ जुटाकर मारपीट व तोड़फोड़ के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: थाने पहुंचा फिल्म लुकाछिपी-2 का विवाद, रहवासियों ने की शिकायत,इमारत में भीड़ जुटाकर मारपीट व तोड़फोड़ के आरोप
Tue, 25 Jan 2022 03:39 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 25 Jan 2022 03:39 PM IST
सार
अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान अभिनीत फिल्म लुकाछिपी-2 की शूटिंग विवादों में घिर रही है। पिछले दिनों बाइक के नंबर को लेकर मामला थाना पहुंचा था तो अब शूटिंग टीम के खिलाफ शिकायत की गई है।
विज्ञापन
इंदौर में हुई फिल्म की शूटिंग का दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान अभिनीत फिल्म लुकाछिपी-2 की शूटिंग विवादों में घिर रही है। पिछले दिनों बाइक के नंबर को लेकर मामला थाना पहुंचा था तो अब शूटिंग टीम के खिलाफ शिकायत की गई है।
जानकारी के मुताबिक फिल्म लुकाछिपी-2 की शूटिंग इंदौर के अलग-अलग इलाकों में चल रही है। इसके लिए फिल्म की प्रोडक्शन यूनिट सहित अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान इंदौर में हैं। शहर में बचे हुए कुछ दृश्य फिल्माए जाने हैं, जिसके बाद टीम इंदौर से मुंबई रवाना हो जाएगी। अब इस फिल्म से जुड़े मामले में तिलक नगर थाने में शिकायत की गई है। यूनिक परीलेक बिल्डिंग के रहवासियों ने इसकी शिकायत की। एक रहवासी ने तो शूटिंग करवाने वाले सुनील पटेल के विरुद्ध तिलक नगर थाने में केस दर्ज करवा दिया। उस पर इमारत में भीड़ एकत्र कर तोड़फोड़ व मारपीट का आरोप लगाया है। रहवासियों ने लाइन प्रोड्यूसर हर्ष दवे सहित इकबाल खान, नितेश शर्मा की भी थाना में शिकायत की है। बताया गया कि अभिनेता विक्की कौशल व अभिनेत्री सारा अली खान शुक्रवार को स्कीम-140 में फिल्म के कुछ दृश्य फिल्मा रहे थे। रहवासी बालकृष्ण तिवारी, संतोषसिंह ठाकुर, विशाल लोढा, नेहा सहाय, भवानी शंकर नंदी, अरशद खान, वरुण ठक्कर, प्रियंका तिवारी ने तिलक नगर थाना में शिकायत दर्ज करवा दी। आरोप लगाया कि इमारत में रहने वाले सुनील पटेल ने रहवासियों का मत जाने बगैर शूटिंग करवाई और आपराधिक तत्वों को एकत्र कर लिया। कोरोना के बावजूद लिफ्ट,पार्किंग व गलियारों का उपयोग किया। बालमुकुंद तिवारी ने तो पटेल पर मारपीट का आरोप भी लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में अदमचेक काटा। लाइन प्रोड्यूसर हर्ष दवे ने बताया कि इस फ्लैट में 5 घंटे शूटिंग की गई थी, जिसके लिए फ्लैट मालिक ने अनुमति दी थी। रहवासियों को उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी या नहीं, इसके बारे में उन्हें पता नहीं है। गौरतलब है कि इसी फिल्म को लेकर मामला थाने में पहुंचा था। उस समय विक्की कौशल जिस बाइक से सारा अली खान को छोड़ने जा रहे थे उसके नंबरों को लेकर शिकायत की गई थी। एक वाहन मालिक ने पुलिस से कहा था कि जो नंबर फिल्म शूटिंग में प्रयुक्त बाइक में इस्तेमाल किए गए हैं वे उसकी गाड़ी के नंबर है। कल से कोई हादसा हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच की बात कही थी। इसके बाद ये बात सामने आई कि बोल्ट के कारण बाइक का नंबर बिगड़ गया था। उसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली।