फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: CM of MP is missing, the person who talks to him will get blessings... MPPSC candidates pasted posters across the city...

इंदौर: मप्र के सीएम लापता, उन तक बात पहुंचाने वाले को मिलेंगी दुआएं; एमपीपीएससी अभ्यर्थियों ने शहरभर में चिपकाए पोस्टर

Wed, 15 Dec 2021 04:49 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 15 Dec 2021 04:49 PM IST
सार

मप्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लापता हो गए हैं। जो उन तक बात पहुंचाएगा उसे दुआ मिलेगी। ये उस पोस्टर में लिखा है जो इंदौर में लगे हैं। छात्रों ने सीएम के लापता होने के पोस्टर लगाए हैं। उन तक बात पहुंचाने की अपील की है। 

विज्ञापन
Indore: CM of MP is missing, the person who talks to him will get blessings... MPPSC candidates pasted posters across the city...
इस तरह लगाए हैं सीएम लापता के पोस्टर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लापता हो गए हैं। जो उन तक बात पहुंचाएगा उसे दुआ मिलेगी। यह उस पोस्टर में लिखा है जो इंदौर में लगे हैं। छात्रों ने सीएम लापता के पोस्टर लगाए हैं और उन तक बात पहुंचाने की बात लिखी है। एमपीपीएससी के अभ्यर्थियों ने ये पोस्टर लगाए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में एमपीपीएससी, पीईबी के अभ्यर्थियों ने सीएम लापता होने के पोस्टर लगवाए हैं। पोस्टरों में लिखी बातों से छात्रों का दर्द भी झलका है कि वे कितने व्यथित हैं। सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। अभ्यर्थी चाहते हैं कि पोस्टर के माध्यम से उनकी मांग सीएम शिवराज सिंह तक पहुंचे और उनकी मांगों का निराकरण हो सके। इंदौर के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों में पोस्टर लगाए जाने का अभियान चलाया जाएगा। इंदौर के भंवरकुआं, चितावद, भोलाराम उस्ताद मार्ग सहित उन क्षेत्रों में ये पोस्टर लगाए गए हैं जहां अधिकांश विद्यार्थियों का निवास है और वे इन इलाकों में रहकर पढ़ाई करते हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि मांगे पूरी नहीं होने से कई अभ्यर्थी मानसिक रूप से परेशान है। 
विज्ञापन


छात्रों के लिए लापता हुए मामा, न वैकेंसी न रिजल्ट
अभ्यर्थियों ने पोस्टरों में लिखा है कि छात्रों के लिए मामा हुए लापता। मामा लापता है, छात्रों को मिल नहीं रहे हैं न ही छात्रों की आवाज सुन रहे हैं। चार साल से वैकेंसी नहीं निकलवा रहे हैं। एमपीपीएससी 2019-20 का रिजल्ट नहीं आ रहा है। एमपीपीएससी 2021 की वैकेंसी का भी कोई पता नहीं है। पीईबी की भर्तियां तीन-चार साल से नहीं निकल रही हैं। इससे सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र डिप्रेशन में है। जिसे भी मामाजी दिखे, उन्हें ये जानकारी दें। जो भी मामा तक हमारी बात पहुंचाएगा उसे लाखों अभ्यर्थियों की दुआएं लगेंगी (बेरोजगार हैं, पैसे नहीं है हमारे पास)। आखिरी में लिखा है कि नो रिजल्ट नो वोट। नो वैकेंसी नो वोट। अलग-अलग इलाकों में लगे ये पोस्टर चर्चाओं में है और लोग चुटकियां भी ले रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे मांगों को लेकर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी कर चुके हैं मगर उनकी मांगों का निराकरण नहीं हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed