फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Cleanliness model of Indore discussed across the country, team from Arunachal Pradesh saw what and how is happening in Indore

इंदौर का सफाई मॉडल: अरुणाचल से आई टीम ने देखा कैसे होती है देश के सबसे स्वच्छ शहर में सफाई

Wed, 08 Dec 2021 05:00 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 08 Dec 2021 05:00 PM IST
सार

स्वच्छता के मामले में लगातार पांच बार देश में अव्वल रहने वाले इंदौर की सफाई अब दूसरे राज्यों के लिए नजीर बन गई है। दूसरे राज्यों के लोग देखने आ रहे हैं कि आखिर इंदौर ने ऐसा क्या किया जो लगातार पांच बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना। 

विज्ञापन
Indore: Cleanliness model of Indore discussed across the country, team from Arunachal Pradesh saw what and how is happening in Indore
इटानगर के दल को जानकारी देते निगम अधिकारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वच्छता के मामले में लगातार पांच बार देश में अव्वल रहने वाले इंदौर की सफाई अब दूसरे राज्यों के लिए नजीर बन गई है। दूसरे राज्यों के लोग देखने आ रहे हैं कि आखिर इंदौर ने ऐसा क्या किया जो लगातार पांच बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना। इसी के चलते बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के इटानगर के महापौर, पार्षद व अधिकारियों की टीम इंदौर आई।
विज्ञापन


सफाई में इंदौर ने कीर्तिमान स्थापित किया है। कचरे के प्रबंधन के साथ ही पानी की सफाई ने इंदौर को दूसरे शहरों के लिए उदाहरणीय बनाया है। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान नई दिल्ली द्वारा एक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत इसी बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के इटानगर नगर निगम का दल इंदौर पहुंचा। इसमें महापौर, उप-महापौर, पार्षद, अधिकारियों समेत तीस सदस्य शामिल थे। दल ने सबसे पहले कबीटखेड़ी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को देखा। इस प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी ली। देखा कि किस तरह शहर के सीवरेज के पानी को ट्रीटमेंट करने के बाद नदी में छोड़ा जा रहा है। कबीटखेड़ी का ट्रीटमेंट प्लांट देखने के बाद दल के सदस्यों को स्मार्ट सिटी ऑफिस में अपर आयुक्त संदीप सोनी ने इंदौर के स्वच्छता अभियान की जानकारी व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी। दल ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में सूखे कचरे के रिकवरी प्लांट, कम्पोस्ट प्लांट को भी देखेगा। दल में इटानगर के महापौर तेम फसांगो, उप-महापौर बीरी बसांग, चीफ काउंसलर, डिप्टी काउंसलर, काउंसलर, डायरेक्टर टाउन प्लानिंग एंड अर्बन आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed