फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Class IX student was having stomach ache, when her family members took her to the hospital, she came to know that she is pregnant ... told the police - I was raped

इंदौर: नौवीं कक्षा की छात्रा को हो रहा था पेट दर्द, घरवाले अस्पताल ले गए तो पता चला गर्भवती है...पुलिस से कहा-मेरे साथ दुष्कर्म हुआ

Sun, 05 Dec 2021 04:27 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 05 Dec 2021 04:27 PM IST
सार

इंदौर में बेटी के पेट दर्द ने परिजनों के होश उड़ा दिए। मामूली पेट दर्द समझकर जब परिजन बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने कहा कि बेटी गर्भवती है। इसके बाद घरवालों के होश उड़ गए। नाबालिग ने पूरी बात बताई और थाने में रिपोर्ट लिखवाई।

विज्ञापन
Indore: Class IX student was having stomach ache, when her family members took her to the hospital, she came to know that she is pregnant ... told the police - I was raped
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में बेटी के पेट दर्द ने परिजनों के होश उड़ा दिए। मामूली पेट दर्द समझकर जब परिजन बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने कहा कि बेटी गर्भवती है। इसके बाद घरवालों के होश उड़ गए। नाबालिग ने पूरी बात बताई और थाने में रिपोर्ट लिखवाई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांधीनगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी कक्षा नौवीं में पढ़ती है।शुक्रवार को उसके पेट में दर्द हुआ था। घरवाले उसे लेकर एमवाय अस्पताल गए। डॉक्टरों ने शुरुआती चेकअप किया और जांच के लिए कहा। परिजनों ने जांच करवाई जिसकी रिपोर्ट शनिवार को मिली। इसमें पता चला कि बेटी गर्भवती है। यह देखकर घरवाले चौंक गए और उनके होश उड़ गए। उन्होंने इस मामले को लेकर बेटी से बातचीत की। बेटी ने उन्हें पूरी कहानी बताई जिसके बाद वे थाने पहुंचे और रिपोर्ट लिखवाई। गांधीनगर थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। किशोरी ने बताया कि इसी साल अगस्त माह में वह पैदल पैदल अपने बड़े पापा के घर जा रही थी। रास्ते में एक बाइक सवार ने उसे रोका और बाइक पर बैठाकर खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वह घर आई और किसी से कुछ नहीं कहा। बाइक सवार कौन था उसे भी नहीं पहचानती है। उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर अज्ञात बाइकसवार के खिलाफ केस दर्ज किया लेकिन पुलिस का मानना है कि किशोरी की काउंसलिंग करवाई जाए ताकि पूरी बात पता चल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed