{"_id":"621cc53bcddd33068f3dc939","slug":"indore-children-orphaned-by-corona-will-have-free-education-in-kendriya-vidyalaya-the-central-government-has-given-instructions-by-sending-a-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की केंद्रीय विद्यालय में होगी निशुल्क पढ़ाई, केंद्र सरकार ने पत्र भेजकर दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की केंद्रीय विद्यालय में होगी निशुल्क पढ़ाई, केंद्र सरकार ने पत्र भेजकर दिए निर्देश
Mon, 28 Feb 2022 06:21 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 28 Feb 2022 06:21 PM IST
सार
कोरोना से अनाथ हुए बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में होगा। वे निशुल्क पढ़ाई कर सकेंगे। कॉपी-किताबें व यूनिफॉर्म जनसहयोग से मिलेंगे। केंद्र सरकार ने इस बारे में केंद्रीय विद्यालयों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बैठक में जानकारी देते कलेक्टर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदौर जिले में कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों को केन्द्रीय विद्यालय में दाखिला मिलेगा। उनकी नि:शुल्क पढ़ाई करवाई जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह ने केन्द्र सरकार को केन्द्रीय विद्यालय के माध्यम से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इस संदर्भ में केन्द्र सरकार ने सभी केन्द्रीय विद्यालयों को पत्र भेज कर कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों को केन्द्रीय विद्यालयों में नि:शुल्क दाखिला देने के निर्देश दिए हैं।
यह जानकारी सोमवार को कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 की प्रबंध समिति की बैठक में दी गई। बैठक में केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य पीके बेदुये सहित प्रबंध समिति के सदस्यगण मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि इंदौर के केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों को प्राथमिकता से दाखिला दिलाने के लिए केन्द्र सरकार को गत वर्ष पत्र लिखा गया था। इस संबंध में केन्द्र सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक तथा संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेते हुए मंजूरी दी है। उन्होंने लिए गए निर्णय को सभी केन्द्रीय विद्यालयों में लागू करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके फलस्वरूप अब इंदौर के केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में 20 विद्यार्थियों का नि:शुल्क दाखिला होगा। कलेक्टर ने बताया कि जिन बच्चों का दाखिला होगा, उनके लिए जनसहयोग से स्कूल यूनिफॉर्म, कापी-किताबें आदि की भी व्यवस्था भी की जाएगी। ऐसे बच्चों के दाखिले के लिए कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कलेक्टर की अनुशंसा के माध्यम से दाखिला कराया जाए। कलेक्टर ने यह भी बताया कि केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 का कायाकल्प किया जाएगा। केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के माध्यम से भवन की मरम्मत तथा रंगाई-पुताई कराई जाएगी। नए अतिरिक्त कमरों को निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने भूमि आवंटन की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने स्कूल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बताया कि शीघ्र की बैडमिंटन तथा स्क्वेश कोर्ट बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दो नए टेबल टेनिस के लिए टेबलें और अन्य सामग्री क्रय करने के निर्देश भी दिए। कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिये कॉउंसिलिंग भी कराई जाएगी।