फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Checking done with drone camera for the first time.. some got drunk and some were going at high speed, police made challans

ऊपर वाला सब देख रहा है: इंदौर में पहली बार ड्रोन कैमरे से हुई ट्रैफिक की चेकिंग, कोई मिला नशे में तो कोई तेज रफ्तार

Mon, 13 Dec 2021 02:15 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 02:15 PM IST
सार

कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद इंदौर में पहली बार ड्रोन कैमरे से ट्रैफिक की चेकिंग की गई। नाइट चेकिंग में ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर नियमों का पालन न करने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई की।  

विज्ञापन
Indore: Checking done with drone camera for the first time.. some got drunk and some were going at high speed, police made challans
इंदौर में ड्रोन कैमरे से चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद इंदौर पुलिस की कार्यशैली अब बदली-बदली नजर आ रही है। इसकी बानगी रविवार रात को दिखी जब पहली बार पुलिस ने ड्रोन कैमरे से नाइट चेकिंग की। नाइट चेकिंग में ड्रोन कैमरे से पुलिस ने पता लगाया कि नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। करीब दर्जनभर गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई की। कुछ को समझाइश देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन


दरअसल, कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र और ज्वाइंट कमिश्नर मनीष कपूरिया ने नाइट चेकिंग के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस अफसरों ने विजय नगर क्षेत्र में कार्रवाई की। ड्रोन कैमरे से वाहनों पर नजर रखी गई। इस दौरान तेज रफ्तार वाहनों के साथ ही शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर नजर रखी गई। 
विज्ञापन


करीब 18 गाड़ियों पर कार्रवाई की गई। नौ वाहन तेज गति से जा रहे थे, तो नौ की नंबर प्लेट गलत थी। कुछ वाहन चालक नशे में वाहन चला रहे थे। कुछ वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहे थे। इन पर चालानी कार्रवाई की गई। विजय नगर के साथ ही पुलिस ने करीब 10 से 12 चौराहों पर चेकिंग की। एक कार को रोकने पर चालक तेज गति से भगा ले गया। पुलिस ने पीछा करके उसे मेघदूत गार्डन के पास से पकड़ा। कार में युवती थी जो नशे की हालत में थी। उसे समझाइश देकर उसके परिजन को बुलाया।  मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों को भी पुलिस ने समझाइश दी। माफी के बाद उन्हें छोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे में कैद हो गई गलती
अब तक चौराहों पर पुलिस जवान खुद खड़े होकर चेकिंग करते थे, लेकिन ड्रोन कैमरे से पहली बार चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस के आधा दर्जन से अधिक अधिकारी मौजूद रहे। उनके साथ पुलिस बल भी था। देर रात को हुई चेकिंग से वाहन चालक सकते में आ गए। उनके पास भागने का कोई विकल्प भी नहीं बचा। उनकी गलती कैमरे में कैद हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed