Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   indore businessman 10 crore extortion case sit formed virtual numbers used

इंदौर: कारोबारी से 10 करोड़ की रंगदारी की जांच के लिए एसआईटी बनी, मोबाइल एप से विदेशी नंबरों का प्रयोग

Wed, 18 Nov 2026 10:10 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 18 Nov 2026 10:10 AM IST
सार

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी संजय भूरिया से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एसआईटी गठित की है। आरोपियों ने वर्चुअल और विदेशी नंबरों के जरिए करीब 70 व्हाट्सएप कॉल किए। कारोबारी और उनके बेटे को अपहरण तथा जान से मारने की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन
indore businessman 10 crore extortion case sit formed virtual numbers used
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवास नाका पर ट्रांसपोर्ट का कारोबारी संजय भूरिया से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने जांच तेज कर दी है। बदमाशों ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा का हैंडलर सागरसिंह शेखावत बताकर संजय और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित कारोबारी को 5 सितंबर से लगातार अनजान नंबरों से कॉल आ रहे थे। पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया है। दो अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन


वॉट्सएप पर किए 70 कॉल
जांच अधिकारियों के अनुसार शुरुआती दौर में पुर्तगाल के नंबरों से कॉल आने की बात सामने आई थी। बाद में तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपी अपनी पहचान और वास्तविक स्थान छिपाने के लिए एक विशेष मोबाइल एप तथा वर्चुअल नंबरों का प्रयोग कर रहे हैं। बदमाशों ने वॉट्सएप पर करीब 70 कॉल किए और इतने ही वॉइस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपये की मांग की। बातचीत के दौरान आरोपियों का लहजा राजस्थान का पाया गया है। बदमाशों ने फिरौती न देने पर कारोबारी के घर से ही उनका और उनके बेटे का अपहरण करने तथा जान से मारने की सीधी चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: 'गांजा रखकर फंसा देंगे',होटल में ठहरे कपल को धमकाते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, टीआई लाइन अटैच
विज्ञापन
विज्ञापन


रेकी कर जुटाए कारोबारी के विवरण
रंगदारी मांगने वाले बदमाशों ने संजय भूरिया के पारिवारिक और व्यावसायिक नेटवर्क की पूरी रेकी की थी। आरोपियों को भूरिया के पास मौजूद गाड़ियों की संख्या, उनके पंजीकरण नंबर तथा विभिन्न स्थानों पर फैले कारोबार की सटीक जानकारी थी। मूल रूप से राजस्थान के चूरू जिले के निवासी संजय भूरिया का परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा है। उनके मामा विधायक और सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं, जबकि चचेरा भाई बिहार में विधायक है। शिकायत लेकर जब पीड़ित कारोबारी शुरुआत में लसूड़िया थाने पहुंचे तो सुनवाई नहीं हुई। बाद में राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद पुलिस हरकत में आई और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

गिरोह के नाम पर पहले भी धमकियां
मध्यप्रदेश में कुख्यात गिरोहों के नाम का सहारा लेकर कारोबारियों को धमकाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व अशोकनगर, इंदौर, खरगोन, भोपाल और सतना जिलों के व्यापारियों को हैरी बॉक्सर गिरोह के नाम पर इसी तरह के वॉइस मैसेज और कॉल मिले थे। उस समय राज्य विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने भी एक विशेष दल का गठन किया था। वर्तमान मामले में भी पुलिस इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही है कि फिरौती मांगने के पीछे किसी संगठित गिरोह का वास्तविक हाथ है या स्थानीय अपराधी गिरोह के नाम का अनुचित लाभ उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed