{"_id":"622378078fe3cc56b119f327","slug":"indore-being-a-fake-crime-branch-officer-used-to-scold-people-real-crime-branch-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लोगों पर झाड़ता था रौब, असली क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लोगों पर झाड़ता था रौब, असली क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
Sat, 05 Mar 2022 08:17 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 05 Mar 2022 08:17 PM IST
सार
इंदौर में नकली क्राइम ब्रांच अफसर पकड़ाया है। असली क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक युवक खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ता है, इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कार में हूटर लगाकर खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताने वाले को असली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपनी कार पर पुलिस का मोनो व हूटर लगा रखा था। वाट्सएप प्रोफाइल पर क्राइम ब्रांच का नाम लिखा था और पुलिस की वर्दी व टोपी वाला फोटो लगा रखा था।
लसूड़िया पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस का अधिकारी बनकर अपने स्कॉर्पियो वाहन में पुलिस का मोनो व हूटर लगाकर घूम रहा है। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम नवनीत सिंह सोलंकी पिता सुरेंद्र प्रताप सिंह निवासी वैभव लक्ष्मी नगर , साईं कृपा कॉलोनी लसूड़िया है। स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर उसमें पुलिस का हूटर व पुलिस का मोनो लगा मिला, साथ ही आरोपी के पास मिले मोबाइल को चेक करने पर पता चला कि वाट्सएप प्रोफाइल में पुलिस अधिकारी की पी. कैप व ड्रेस का फोटो का गलत उपयोग किया गया। आरोपी खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी पर लोगों पर रौब झाड़ता था। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक वास्तव में वनविभाग में वनरक्षक के पद पर तैनात है। ओमेक्स सिटी के रहवासियों ने ही पुलिस को उसकी रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद पुलिस ने उक्त फोटो की बारीकी से जांच करवाई तो पता चला कि सोलंकी वनरक्षक है, लेकिन खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताता है।