फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Australia's IT company gave a package of 56 lakhs to the student of DAVV, the biggest package ever in the history of the university

यूनिवर्सिटी के इतिहास में सबसे बड़ा पैकेज: इंदौर डीएवीवी की छात्रा को ऑस्ट्रेलिया की आईटी कंपनी में 56 लाख का पैकेज

Sat, 12 Feb 2022 12:48 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 12:48 PM IST
सार

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आईईटी की छात्रा को आस्ट्रेलिया की कंपनी ने 56 लाख का सालाना पैकेज दिया है। यह पैकेज आईआईएम से भी ज्यादा है। यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा पैकेज मिला है। 

विज्ञापन
Indore: Australia's IT company gave a package of 56 lakhs to the student of DAVV, the biggest package ever in the history of the university
आईईटी, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर की देवी अहिल्या विश्विवद्यालय की छात्रा को 56 लाख का सालाना पैकेज मिला है। यह विश्वविद्यालय के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक वेतन प्रस्ताव है। यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की छात्रा को ऑस्ट्रेलिया की कंपनी ने यह पैकेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वर्तमान शिक्षा सत्र 2021-22 में प्लेसमेंट से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं। सेमेस्टर खत्म होने से पहले ही 1000 छात्र-छात्राओं को नौकरियां मिल चुकी हैं। इनके लिए विश्वविद्यालय में अभी तक अलग-अलग क्षेत्र की 100 कंपनियां आ चुकी हैं। आइईटी से बीई करने वाली छात्रा रीति नेमा को ऑस्ट्रेलिया की आईटी कंपनी ने 56 लाख का सालाना पैकेज दिया है। आईआईएम की तुलना में यह पैकेज काफी अधिक है, क्योंकि इस सत्र में आईआईएम इंदौर का सबसे अधिक वार्षिक वेतन प्रस्ताव 49 लाख का पहुंचा है।
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को नई शिक्षा नीति को लेकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय  में कार्यशाला रखी गई थी। जहां अधिकारियों ने प्रारंभिक प्लेसमेंट रिपोर्ट के बारे में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव को जानकारी दी। आईईटी, आईएमएस, आईआईइपीएस, कॉमर्स, इकोनोमिक्स सहित अन्य विभागों के 1500 विद्यार्थियों के लिए कंपनियां पहुंचीं हैं, लेकिन एक हजार विद्यार्थियों ने कंपनी के प्रस्ताव स्वीकार किए हैं। आईटी, बैंकिंग, मार्केटिंग-सेल्स क्षेत्र से जुड़ी 100 कंपनियां आई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक 100 विद्यार्थियों को 10-10 लाख, 30-35 छात्र-छात्राओं को 20 लाख से ऊपर वार्षिक वेतन प्रस्ताव मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मप्र से सिर्फ दो छात्राओं को चुना
आईईटी प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. गोविंद माहेश्वरी ने बताया कि 2019 में 19 लाख और 2020 में 20 लाख का सर्वाधिक वार्षिक वेतन प्रस्ताव रहा है। छात्रा रीति नेमा को ऑफ कैंपस प्लेसमेंट में नौकरी मिली है। आस्ट्रेलिया की आईटी कंपनी ने प्रदेश से सिर्फ दो छात्राओं का चयन कंपनी के लिए किया है, जिसमें एक भोपाल के निजी संस्थान की छात्रा है। उन्होंने बताया कि औसत वार्षिक वेतन प्रस्ताव 5 लाख 23 हजार का रहा है। प्रदेश में पहली बार किसी संस्थान में प्लेसमेंट के लिए क्रेडिट सुइस ने 22 और केपीएमजी ने तीन विद्यार्थियों को चुना है। सबसे ज्यादा 281 नौकरी आईईटी कंपनी ने मौका दिया है।


आईईटी के बाद आईएमएस के सबसे ज्यादा विद्यार्थियों को नौकरियां मिली है। संस्थान के तीन सौ छात्र-छात्राओं 30 कंपनियों ने चुना है। सर्वाधिक वार्षिक वेतन प्रस्ताव 12 लाख का रहा है। जबकि न्यूनतम साढ़े सात लाख का वार्षिक वेतन प्रस्ताव है। प्रारंभिक प्लेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार अब तक 100 से ज्यादा कंपनियों ने प्लेसमेंट के लिए कैंपस में दस्तक दी। ये कंपनियां 1500 से अधिक ऑफर दे चुकी है, जिनमें से 1 हजार ने ऑफर स्वीकार भी कर लिए। टॉप-100 विद्यार्थियों को औसतन 10 लाख रुपए सालाना से भी अधिक का पैकेज मिला है। सभी विद्यार्थी मिलाकर औसत पैकेज 5.23 लाख रुपए रहा। सबसे ज्यादा 281 नौकरी कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed