फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   indore as many as 50 employees of high court tested positive for coronavirus in last four days

मध्यप्रदेश: इंदौर में एक दिन में पॉजिटिव हुए हाईकोर्ट के 35 कर्मचारी

Sun, 29 Nov 2020 01:31 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 29 Nov 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
indore as many as 50 employees of high court tested positive for coronavirus in last four days
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

मध्यप्रदेश के इंदौर में पिछले चार दिनों में उच्च न्यायालय के कम से कम 50 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को 35 कर्मचारी वायरस से संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) के लिए कर्मचारियों के नमूने लेने पर उनके संक्रमण का पता चला। 

विज्ञापन


जिला संपर्क ट्रेसिंग प्रभारी डॉ. अनिल डोंगरे ने कहा, '23 और 27 नवंबर के बीच पिछले चार दिनों में, उच्च न्यायालय परिसर के 50 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित मिले हैं।' इससे पहले, उच्च न्यायालय के कर्मचारियों का एक जोड़ा कोरोना पॉजिटिव मिला था। जिले में 24 घंटों के अंदर कोविड-19 के नए संक्रमण वाले क्षेत्रों में लगभग 20% की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



नए संक्रमण वाले क्षेत्रों की संख्या शुक्रवार को घटकर 190 रह गई। गुरुवार को यह संख्या 200 थी। वायरस के दैनिक संक्रमण में आई कमी के कारण क्षेत्रों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को संक्रमण के मामले 572 थे जबकि गुरुवार को यह संख्या 556 थी। जिले में लगातार दूरे दिन मामलों में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए संक्रमण वाले क्षेत्रों में, सुदामा नगर में अधिकतम 19 मामले, ऊषा नगर एक्सटेंशन से 14, विजय नगर से 13, तिलक नगर और बाणगंगा से 12 और उसके बाद मनमोरगंज से 10 मामले सामने आए हैं। वहीं खटीवाला टैंक और रेस कोर्स रोड में नौ-नौ मामले मिले हैं। गुमाष्टा नगर, समाजवादी नगर, लोकमान्य नगर, भक्तवर राम नगर और साउथ तुकोगंज से आठ-आठ मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इसके अलावा मल्हारगंज, परदेशीपुरा, श्रीराम नगर और राजेंद्र नगर से सात-सात मामले सामने आए हैं।


राजेंद्र नगर, स्कीम 71 और क्लर्क कॉलोनी में से प्रत्येक में छह मामले दर्ज किए गए। इसके बाद सर्राफा, मांगलिया, विष्णुपुरी कॉलोनी और अन्य सहित सात क्षेत्रों में पांच मामले सामने आए। पांच महीने के अंतराल में जिला कलेक्टर ने जिले के दो क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed