फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore airport news: Indigo plane broke down before taking off, took three and a half hours to repair, passengers kept getting upset

Indore airport news: उड़ने से पहले खराब हुआ इंडिगो का विमान, साढ़े तीन घंटे लगे सुधार में, परेशान होते रहे यात्री

Mon, 16 May 2022 02:27 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 16 May 2022 02:27 PM IST
सार

इंदौर से नागपुर जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट उड़ने से पहले खराब हो गई। यात्रियों को नीचे उतारा गया। करीब साढ़े तीन घंटे सुधार में लगे, जिसके बाद शाम को फ्लाइट रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों को परेशान होना पड़ा। 

विज्ञापन
Indore airport news: Indigo plane broke down before taking off, took three and a half hours to repair, passengers kept getting upset
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर इंदौर से नागपुर जा रहे विमान में खराबी आ गई। इसके चलते विमान में सवार यात्रियों को नीचे उतारा गया। करीब साढ़े तीन घंटे सुधार में लगे, जिसके बाद विमान रवाना हो सका। इस दौरान यात्री परेशान होते रहे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना रविवार की है। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6 ई-7108 दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर इंदौर से नागपुर के लिए रवाना होती है। इस फ्लाइट में जाने वाले यात्री दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर 1.30 बजे 50 से ज्यादा यात्रियों को विमान में सवार भी कर दिया गया था। इसके बाद जब पायलट विमान को ले जाने की तैयारी में था, तभी विमान के इंजन में गड़बड़ी के संकेत कॉकपिट में मिले। पायलट ने तुरंत इसकी सूचना इंडिगो के स्टाफ और एटीसी को दी। सूचना मिलने पर इंडिगो के इंजीनियर्स की टीम विमान पर पहुंची और जांच की। पहले बताया गया कि आधे घंटे में सुधार हो जाएगा, लेकिन करीब एक घंटे में भी जब सुधार नहीं हुआ तो विमान में सवार यात्री परेशान होने लगे। सुधार में ज्यादा समय लगता देख इंडिगो की टीम ने यात्रियों को दोबारा विमान से उतारते हुए टर्मिनल में भेजा। करीब तीन घंटे बाद विमान में आई खराबी ठीक हो सकी। इसके बाद दोबारा यात्रियों को जांच के बाद विमान में भेजा गया। यात्रियों को लेकर यह विमान सुधार के बाद तय समय से करीब साढ़े तीन घंटा देरी से शाम 5.40 बजे रवाना हुआ। इधर यात्रियों को खासी परेशानी हुई। कुछ यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed