{"_id":"61ebb206f7eebb553d0a24fc","slug":"indore-after-reaching-girlfriend-s-house-the-young-man-started-fire-in-saving-the-girl-s-mother-and-brother-in-law-were-also-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: प्रेमिका के घर पहुंचकर युवक ने लगाई आग, बचाने में युवती की मां और जीजा भी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: प्रेमिका के घर पहुंचकर युवक ने लगाई आग, बचाने में युवती की मां और जीजा भी झुलसे
Sat, 22 Jan 2022 12:58 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:58 PM IST
सार
प्यार में दीवाने हुए एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के सामने पहुंचकर खुद को आग लगा ली। युवक चिल्लाया तो प्रेमिका की मां और जीजा उसको बचाने गए, जिसमें वे दोनों भी झुलस गए। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्यार में दीवाने हुए एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के सामने पहुंचकर खुद को आग लगा ली। युवक चिल्लाया तो प्रेमिका की मां और जीजा उसको बचाने गए, जिसमें वे दोनों भी झुलस गए। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया है। युवती की मां और जीजा का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा एकता नगर की है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को आकाश नामक युवक क्षेत्र में रहने वाली युवती के घर पहुंचा। उसके हाथ में शीशी थी जिसमें पेट्रोल भरा था। युवक ने युवती को मिलने बुलाया। उसकी मां बाहर आई तो नोंकझोंक हुई। इस पर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। यह देख युवती की मां घबरा गई। उसने युवती के जीजा को आवाज दी। मां और जीजा ने युवक की आग बुझाना चाही लेकिन वे दोनों भी इसमें झुलस गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि युवती विवाहित है और पति को छोड़ने के बाद मायके रहती है। उसका आकाश से संपर्क हुआ था और दोनों में बातचीत होने लगी। दोनों में मुलाकात भी होती थी लेकिन कुछ समय से युवती ने आकाश से संपर्क बंद कर दिया। युवती की मां भी इस बात से नाराज थी कि वह आकाश संपर्क रखे। इसकी शिकायत भी की थी। आकाश युवती से मिलना चाह रहा था और दबाव भी बनाया लेकिन वह नहीं मिली। इसके चलते आकाश उसके घर पहुंचा और खुद को आग लगा ली।