फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Action will be taken if the second dose of corona vaccine is not administered

इंदौर: कोरोना टीके का दूसरा डोज नहीं लगवाने पर होगी कार्रवाई

Wed, 01 Dec 2021 07:36 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 01 Dec 2021 07:36 PM IST
सार

इंदौर कलेक्टर ने दिए निर्देश- कर्मचारियों और कामगारों को दोनों डोज नहीं लगे होंगे तो संस्थान को सील कर दिया जाएगा। कलेक्टर ने दोनों डोज लगवाने के लिए प्रेरित करने की अपील की। 
 

विज्ञापन
Indore: Action will be taken if the second dose of corona vaccine is not administered
इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह ने कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे विशेष सावधानी एवं सतर्कता रखें। कोरोना टीके का दूसरा डोज अनिवार्य रूप से लगवाएं। ऐसे संस्थान जिनके कर्मचारी एवं कामगारों आदि को कोरोना के टीके का दूसरा डोज नहीं लगा है। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जहां एक ओर उनके संस्थान को सील किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर उनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन


कलेक्टर मनीष सिंह ने सबसे आग्रह किया कि वे अतिशीघ्र अपना टीकाकरण पूर्ण करवा लें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जिस मान से देश में बढ़ रही है, वह हमारे लिए चिंताजनक है। ऐसे समय में सावधानी एवं सतर्कता की जरूरत है। कोरोना संक्रमण के प्रभाव से बचने के लिए टीकाकरण सबसे महत्वपूर्ण उपाय है। दूसरा डोज लग जाने से संक्रमण का प्रभाव कम होगा। टीकाकरण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे स्वयं तो टीका लगवाएं, साथ ही दूसरों को भी टीका लगावाने के लिये प्रेरित करें। सभी व्यावसायिक संस्थानों के प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि अनिवार्य रूप से सभी कर्मचारियों का टीकाकरण पूर्ण करवा लें। अगर एक भी कर्मचारी बिना टीके का मिलता है तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


वैक्सीनेशन में इंदौर अव्वल 
मध्य प्रदेश में 5.11 करोड़ पहले डोज लगाए गए हैं। पहले डोज के मामले में कवरेज 93% हो चुका है। वहीं, 3.53 करोड़ दूसरे डोज लग चुके हैं। कुल 64.4% आबादी को दोनों डोज लग चुके हैं। फुल वैक्सीनेशन के मामले में इंदौर (85%) के साथ सबसे आगे है। उसके बाद खंडवा (79%), भोपाल (78%), जबलपुर (77%) और उज्जैन (76%) आते हैं। इसी तरह अलीराजपुर, बडवानी, सतना, झाबुआ, खरगोन में 50% के आसपास ही फुल वैक्सीनेशन हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed