फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: 70 years old woman was wandering for justice for 14 years, when she got possession of the house, her eyes got wet.

इंदौर: 14 सालों से न्याय के भटक रहीं थी 70 साल की महिला, मकान का कब्जा मिला तो रो पड़ी

Wed, 15 Dec 2021 06:05 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 15 Dec 2021 06:05 PM IST
सार

जिला प्रशासन ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुष्पा जैन को उनके विजय नगर स्थित मकान का कब्जा दिलाने की कार्रवाई की। बुजुर्ग महिला पिछले कई वर्षों से अपने मकान पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए परेशान हो रही थी। 

विज्ञापन
Indore: 70 years old woman was wandering for justice for 14 years, when she got possession of the house, her eyes got wet.
बुजुर्ग महिला को मकान की चाबी सौंपते अधिकारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में इंदौर जिले में बुजुर्ग बेसहारा व्यक्तियों को उनके अधिकार दिलाने के लिए सतत रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में जिला प्रशासन ने 70 वर्षीय महिला पुष्पा जैन को उनके विजय नगर स्थित मकान का कब्जा दिलाने की कार्रवाई की। बुजुर्ग महिला पिछले कई वर्षों से अपने मकान पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए परेशान हो रही थी। 
विज्ञापन


दरअसल बीते दिनों कुछ मामले सामने आए थे जिनमें बुजुर्ग, बेसहारा के मकानों पर दूसरों ने कब्जा कर लिया था। कुछ में तो किराएदार ही कब्जाधारी थे। कलेक्टर सिंह ने उस समय कहा था कि इस तरह के कृत्य करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। बुजुर्गों को परेशान किया तो ठीक नहीं होगा। इसके बाद कुछ बुजुर्गों को उनके मकानों के कब्जे दिलवाए थे। इसी कड़ी में पिछले सप्ताह जनसुनवाई में पुष्पा जैन ने कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


ष्पा जैन ने बताया था कि उनके एचएफ-59 स्कीम 54, विजय नगर स्थित मकान पर राजेश गडकर एवं अनिल गडकर ने अवैध कब्जा कर लिया है। अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला न्यायालय तथा उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों के बाद भी मकान खाली नहीं कर रहे हैं। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार हरिशंकर विश्वकर्मा को उक्त मकान खाली करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान की चाबी देकर सौंपा कब्जा
कलेक्टर के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को तहसीलदार विश्वकर्मा ने विजय नगर स्थित मकान को बेदखली अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई के अंतर्गत खाली करवाया और कब्जा स्वरूप मकान की चाबी बुजुर्ग महिला पुष्पा जैन को सौंपी।

जैन ने बताया कि वे पिछले 14 वर्षों से न्याय के लिए भटक रहीं हैं। वे 70 वर्षीय हैं एवं उनका बेटा भी दिव्यांग है। इतने सालों तक भटकने के बाद वे हिम्मत हार चुकीं थीं, लेकिन कलेक्टर ने उनकी समस्या सुनकर उसका निराकरण किया। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि जो लोग बुजुर्ग-बेसहारा व्यक्तियों को प्रताड़ित करेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी तथा बुजुर्ग एवं निराश्रित व्यक्तियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए जिला प्रशासन सतत रूप से कार्यरत रहेगा।
 

किडनी मरीज को वापस दिलवाए रुपये

Indore: 70 years old woman was wandering for justice for 14 years, when she got possession of the house, her eyes got wet.
पीड़ित आशीष को दिलवाए बकाया रुपये। - फोटो : सोशल मीडिया
इसी तरह पिछले महीने आशीष अग्रवाल ने कलेक्टर को लिखित शिकायत कर बताया था कि उनकी किडनी खराब है। उनके कुछ रुपयों का भुगतान अर्पित मित्तल, जितेंद्र अग्रवाल तथा शिरीष अग्रवाल के पास बकाया था, जो उन्हें कई प्रयासों के बाद भी वापस नहीं मिल पा रहा था। उन्हें इलाज के लिए पैसों की सख्त जरूरत है।

कलेक्टर ने एडीएम पवन जैन को उनकी समस्या के निराकरण हेतु पीड़ित द्वारा बताए गए व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान आशीष अग्रवाल के इलाज के लिए  रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई। एडीएम जैन ने कार्रवाई कर बुधवार को आपसी सहमति से आशीष अग्रवाल को उनकी बकाया राशि वापस दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed