{"_id":"605889698ebc3e8d35340cfc","slug":"indore-3-5-crore-rs-worth-gold-seized-from-smugglers-three-arrested-dri-takes-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कार की सीट के नीचे तहखाने में मिला सवा तीन करोड़ का सोना, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कार की सीट के नीचे तहखाने में मिला सवा तीन करोड़ का सोना, तीन गिरफ्तार
Mon, 22 Mar 2021 05:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 22 Mar 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
gold biscuit
- फोटो : अमर उजाला
राजस्व गुप्तचर निदेशालय ने मध्यप्रदेश के इंदौर में बड़ी कार्रवाई की है। डीआरआई की एक टीम ने इंदौर-धार रोड पर एक कार से सवा तीन करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है। मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से सोने के 69 बिस्किट बरामद किए गए।
विज्ञापन
डीआरआई ने सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की। तीनों गिरफ्तार तस्करों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। डीआरआई के इंदौर कार्यालय को खुफिया सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में तस्करी को सोना एक कार से इंदौर लाया जा रहा है। इसके बाद एक टीम ने इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर तलाशी शुरू की। इसी दौरान यह सोना जब्त किया गया।
विज्ञापन
डीआरआई के अनुसार तस्करी के लिए कार की सीट के नीचे विशेष तहखाने बने हुए थे। इनमें से 100-100 ग्राम के 69 बिस्किट निकालकर जब्त किए गए। इसके बाद सोना व कार जब्त करने के साथ कार में सवार तीनों लोगों को पकड़ा गया। मामले में आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
इंदौर में लगातार सामने आ रहे तस्करी के मामले
इंदौर में बीते कुछ महीनों में तस्करी के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। सोने-चांदी की तस्करी के अलावा यहां से मादक पदार्थों, सिगरेट व नशीली दवाओं की तस्करी के भी मामले में पकड़े जा रहे हैं। बीते दिनों मादक पदार्थ, एमडी ड्रग्स, अल्प्राजोलम की दवा की तस्करी के केस भी सामने आए थे।
