फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indian Army will get 18 upgraded Sarang cannons by March

मार्च तक मिलेंगी सेना को देशी स्तर पर उन्नत 18 सारंग तोप, मारक क्षमता 39 किमी

Wed, 22 Jan 2020 05:41 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 22 Jan 2020 05:41 AM IST
सार

  • बैरल को 130 मिलीमीटर से बढ़ाकर 155 मिलीमीटर किया गया 
  • मारक क्षमता करीब 12 किलोमीटर बढ़कर 39 किलोमीटर हो गई
  • शून्य से 45 डिग्री तक विभिन्न पैरामीटर पर हुआ सफल परीक्षण

विज्ञापन
Indian Army will get 18 upgraded Sarang cannons by March
सारंग तोप - फोटो : Amar ujala

विस्तार

देशी स्तर पर उन्नत की गई ‘सारंग’ आर्टिलरी तोप का पहला बैच इस साल 31 मार्च तक सेना में शामिल कर लिया जाएगा। सारंग के परियोजना समन्वयक ब्रिगेडियर जयंत कार ने मंगलवार को बताया कि इस बैच में 18 तोप शामिल होंगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्नत संस्करण में सारंग की बैरल को 130 मिलीमीटर से बढ़ाकर 155 मिलीमीटर किया गया है, जिससे इसकी मारक क्षमता करीब 12 किलोमीटर बढ़कर 39 किलोमीटर हो गई है। उन्नत संस्करण का मंगलवार को खमारिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की लांग रूफ फायरिंग रेंज पर 0 से 45 डिग्री तक विभिन्न पैरामीटर पर परीक्षण किया गया। 
विज्ञापन


जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर किया गया यह इंटिग्रेटिड फायरिंग परीक्षण पूरी तरह सफल साबित हुआ है। उन्होंने बताया कि स्वदेशी विकसित सारंग को इस वित्त वर्ष के अंत तक सेना में शामिल कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जबलपुर की गन कैरिज फैक्ट्री (जीसीएफ) ने सारंग को विकसित करने के लिए वैश्विक कंपनियों को पछाड़कर अनुबंध हासिल किया था। जीसीएफ ने इस तोप को सरकारी ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों और सेना व डीआरडीओ की टीमों की मदद से तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed