{"_id":"623884a84644ba465520fe7d","slug":"income-tax-raid-in-jabalpur-the-team-reached-the-office-of-the-sugar-and-oil-trader-investigated-all-the-places-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर में आयकर का छापा: शक्कर और तेल कारोबारी के घर-दफ्तर पहुंची टीम, सभी ठिकानों पर एक साथ जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर में आयकर का छापा: शक्कर और तेल कारोबारी के घर-दफ्तर पहुंची टीम, सभी ठिकानों पर एक साथ जांच
Mon, 21 Mar 2022 07:29 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 21 Mar 2022 07:29 PM IST
सार
जबलपुर शहर के कटंगा स्थित शक्कर और तेल व्यापारी के घर में सोमवार को आयकर विभाग ने रेड मारी है। यहां मौके पर उपस्थित टीम व्यापारी की संपत्ति और व्यापार से संबंधित दस्ताबेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
जबलपुर के शक्कर और तेल व्यापारी के घर में आयकर विभाग ने रेड मारी है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जबलपुर शहर के कटंगा स्थित शक्कर और तेल व्यापारी के घर में सोमवार को आयकर विभाग ने रेड मारी है। यहां मौके पर उपस्थित टीम व्यापारी की संपत्ति और व्यापार से संबंधित दस्ताबेज खंगाल रही है। जानकारी अनुसार गोल्ड के वैल्युएशन के लिए व्यापारी चंदानी के घर जयंत कुमार पारिक को बुलाया गया था, जिन्होंने गोल्ड कि वैल्युएशन की और चले गए। फिलहाल सरकारी कार्रवाई जारी है।
बता दें कि जबलपुर में कटंगा में शक्कर कारोबारी भरत चिनानी और सुरेश हथवानी के घर और ऑफिस में सोमवार को इनकम टैक्स विभाग ने दबिश दी है। पता चला है कि भोपाल, नरसिंहपुर, जबलपुर समेत कारोबारी के पंद्रह ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई है। इसमें बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। टीम ने यहां से ढेरों दस्तावेज भी जब्त किए हैं। पता चला है कि शक्कर कारोबारी टैक्स बचाने के लिए अपने नौकरों के नाम से इन्वॉइस जारी करता था।
सूत्रों के मुताबिक बोगस शेल कंपनियां बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी की बात सामने आ रही है। जबलपुर के एपीआर कटंगा कॉलोनी स्थित भारत चिमनानी के घर पर छापे के दौरान आयकर विभाग की टीम वेट मशीन भी लेकर अंदर पहुंची। अंदाजा लगाया जा रहा है कि छापामार कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद हुए हैं। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।