फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Income Tax Department has raids the premises of Congress MLA Sanjay Sharma from Tendukheda assembly seat

MP Income Tax Raid: कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के ठिकानों पर IT की छापेमारी, शराब और रेत का बड़ा कारोबार

Thu, 14 Jul 2022 06:20 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 06:20 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के तेंदूखेड़ा से कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है।

विज्ञापन
Income Tax Department has raids the premises of Congress MLA Sanjay Sharma from Tendukheda assembly seat
मध्यप्रदेश आयकर विभाग की छापेमारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

आयकर विभाग ने कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई जबलपुर, मुंबई, नरसिंहपुर, कटनी समेत तीन राज्यों में 44 परिसरों में चल रही है।  शर्मा पहले भाजपा के विधायक थे। उनकी शुगर मिल, निवास और अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग ने कार्रवाई की है। मध्य प्रदेश में शर्मा को शराब और रेत खनन काम करते हैं। सर्च ऑपरेशन के दौरान आयकर विभाग को कर चोरी के दस्तावेज मिले हैं। दस्तावेज और डिजिटल डेटा को विभाग ने जब्त किया है। 
विज्ञापन


सुबह शुरू हुई कार्रवाई 
सर्च की कार्रवाई गुरुवार सुबह लगभग 6:00 बजे शुरू हुई। इसमें जबलपुर और अन्य शहरों से आई आयकर विभाग की जांच टीम के अधिकारी और कर्मचारी थे। हाल ही में शर्मा को जबलपुर की रेत खदानों का ठेका मिला है। आयकर विभाग की टीम ने सभी गोदाम और कार्यालय को सील कर दिया है। कर्मचारियों के मोबाइल भी जब्त कर लिए थे। मौके से मिले कंप्यूटर, फाइल, रसीद और बैंक की डिटेल्स खंगालने का काम शुरू हो गया है। इस काम में विभाग की टीम जुट गई है।
विज्ञापन


शराब और रेत का बड़ा काम
संजय शर्मा का तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर समेत जबलपुर और कटनी में शराब और रेत से जुड़ा मुख्य काम है। जबलपुर खनिज विभाग का रेत की खदानों का ठेका भी उन्होंने लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed