{"_id":"61ac8672f5477e26a35e693d","slug":"in-the-roadshow-of-union-minister-jyotiraditya-scindia-many-pockets-were-cut-in-shivpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रोड शो में कईयों की जेब कटी, मोबाइल भी चोरी हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रोड शो में कईयों की जेब कटी, मोबाइल भी चोरी हुए
Sun, 05 Dec 2021 02:59 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 05 Dec 2021 02:59 PM IST
सार
सिंधिया के रोड शो में जेब कतरों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए करीब आधा दर्जन लोगों की जेब काटी और मोबाइल चोरी किए।
विज्ञापन
रोड शो के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को शिवपुरी आए। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद सिंधिया पहली बार शिवपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो किया। सिंधिया के रोड शो में आए कई लोगों की जेब कट गई और मोबाइल चोरी चले गए। करीब आधा दर्जन लोगों की जेब कटी है और मोबाइल चोरी गए हैं।
शनिवार को रोड शो के दौरान सिंधिया के स्वागत में उनके समर्थकों ने शहर को बैनर-पोस्टरों से पाट दिया। इसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक व भाजपा नेतागण शामिल हुए। इस भीड़ के दौरान ही जेब कतरे सक्रिय रहे और उन्होंने मौके पर फायदा उठाते हुए लोगों व नेताओं की जेबें काट दी। लुधावली क्षेत्र के बंटी निगम ने बताया कि उनकी जेब कट गई और छह हजार रुपए चले गए।