फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Rajgarh, unbridled truck tramples cattle, 8 cows killed, driver fled taking advantage of darkness

बेलगाम ट्रक ने मवेशियों को रौंदा: जयपुर-जबलपुर हाईवे पर 8 गायों की मौत, अंधेरे का फायदा उठाकर भागा चालक

Wed, 04 May 2022 12:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 04 May 2022 12:09 PM IST
सार

राजगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में गायों की मौत हो गई। जिले के खिलचीपुर के जैतपुरा गांव में बुधवार सुबह 4 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने हाईवे पर बैठी 8 गाय और बछड़ों को रौंद दिया। हादसे में सभी बछड़ों की मौत हो गई।

विज्ञापन
In Rajgarh, unbridled truck tramples cattle, 8 cows killed, driver fled taking advantage of darkness
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 गायों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिले के खिलचीपुर के जैतपुरा गांव में बुधवार सुबह 4 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने हाईवे पर बैठी 8 गाय और बछड़ों को रौंद दिया। हादसे में सभी बछड़ों की मौत हो गई। वहीं, कुछ गौवंश घायल हुआ है। एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी देने के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने अधिकारी के आने के बाद ही गायों के शव सड़क से उठाने की बात कही। सूचना के बाद खिलचीपुर तहसीलदार आकाश शर्मा व पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया। 
विज्ञापन


दरअसल खिलचीपुर तहसील के जैतपुरा गांव के पास अक्सर मवेशी हाईवे पर बैठे रहते हैं। बुधवार सुबह भी मवेशी रोज की तरह सड़क पर बैठे थे, लेकिन तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मवेशियों को रौंद दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हुए हैं। अंधेरा होने की वजह से ट्रक चालक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed