फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In MP's Betul, the groom married two girls in the same mandap, the tehsildar said illegal

एमपी के बैतूल में दूल्हे ने एक ही मंडप में दो लड़कियों से की शादी, तहसीलदार ने बताया गैरकानूनी

Sat, 11 Jul 2020 10:51 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतुल Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 11 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
In MP's Betul, the groom married two girls in the same mandap, the tehsildar said illegal
प्रेमिका और दुल्हन के साथ दूल्हे ने एक साथ की शादी - फोटो : Social Media

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के एक युवक द्वारा एक साथ दो लड़कियों से शादी करने के मामले पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। पिछले महीने की 29 तारीख को केरिया गांव के एक युवक ने एक ही मंडप में अपनी प्रेमिका और परिवार द्वारा चुनी गई दुल्हन से शादी रचा ली. इस शादी में दूल्हा और दुल्हन दोनों के ही परिवार वाले भी शामिल थे।

विज्ञापन


एक ही मंडप में दूल्हे ने दोनों लड़कियों से पूरी रस्म के साथ शादी की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस मामले में अब घोड़ाडोंगरी तहसील की तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा ने इसे अवैध बताते हुए इलाके के एसएचओ से शिकायत करने की बात कही है। मोनिका ने कहा, 'हमने ऐसी किसी शादी की इजाजत नहीं दी है। बिना इजाजत के शादी हुई है, बहुविवाह गैरकानूनी है, इसलिए पटवारी को भेजकर मामले की जांच कराएंगे।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव के एक युवक संदीप उईके ने होशंगाबाद जिले की एक युवती एवं घोड़ाडोंगरी तहसील के कोयलारी गांव की एक अन्य युवती से एक साथ विवाह किया। युवक भोपाल में पढ़ाई कर रहा था, इस दौरान होशंगाबाद की युवती से उसकी दोस्ती हो गई। इधर, घर वालों ने भी कोयलारी गांव की युवती के साथ उसका विवाह तय कर दिया। विवाद को दूर करने के लिए तीनों परिवारों एवं समाज के लोगों ने पंचायत बुलाई। इसमें निर्णय लिया गया कि यदि दोनों लड़कियां युवक के साथ, एक साथ रहने के लिए तैयार हैं, तो दोनों की शादी लड़के से करा दी जाए। इस पर दोनों लड़कियां राजी हो गईं और युवक से शादी करने के लिए तैयार हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed