फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Madhya Pradesh three people beaten up for charges of cattle smuggling

मध्यप्रदेशः गौवंश तस्करी के आरोप में तीन युवकों को पीटा, उठक बैठक लगवाई

Wed, 02 Aug 2017 04:53 PM IST
amarujala.com, Written By: राजेश चतुर्वेदी
amarujala.com, Written By: राजेश चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Aug 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
In Madhya Pradesh three people beaten up for charges of cattle smuggling
cattle smuggling - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश में गौवंश की कथित तस्करी के आरोप में तीन युवकों की पिटाई का मामला सामने आया है। यह घटना बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


बैतूल से करीब सवा सौ किलोमीटर दूर भीमपुर विकासखंड के डुलहारा गांव की इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, तब प्रशासन हरकत में आया। जानकारी के अनुसार हरदा जिले के रहटगांव के रहने वाले तीनों युवक डुलहारा गांव के पास नदी में नहा रहे थे, तभी गौ रक्षकों ने गौ वंश तस्कर होने के शक में पकड़ लिया। तीनों को कान पकड़कर उठक बैठक लगवाई गई और बुरी तरह पीटा गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ने भी उन पर डंडा चलाया। यह सारा घटनाक्रम वीडियो में भी है। पुलिस ने बाद में प्रकरण दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार की है और गांव के एक आदिवासी के घर पर 18 मवेशी बंधे पाये गए थे। इसके बाद ही गौ रक्षकों ने युवकों को मारा पीटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed