{"_id":"621e16d40a6d93109c4255e8","slug":"in-madhya-pradesh-s-shivpuri-prisoner-slaps-prahari-in-jail-threatens-to-shoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: जेल में कैदियों में सुलह कराने की कोशिश कर रहे प्रहरी को पड़ा तमाचा, कैदी ने गोली मारने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: जेल में कैदियों में सुलह कराने की कोशिश कर रहे प्रहरी को पड़ा तमाचा, कैदी ने गोली मारने की धमकी दी
Tue, 01 Mar 2022 06:21 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 01 Mar 2022 06:21 PM IST
सार
मध्य प्रदेश की जेलों की हालत ऐसी है कि अब कैदी प्रहरियों को तमाचा मार रहे हैं। जान से मारने की धमकी तक दे रहे हैं।
विज्ञापन
शिवपुरी की सर्किल जेल, जिसमें एक कैदी ने प्रहरी को पीट दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की सर्किल जेल में जेलर के सामने कैदियों में विवाद हो गया। जब उसे सुलझाया जा रहा था तो एक कैदी ने जेल प्रहरी सूरज सिंह को तमाचा मार दिया। मारपीट भी हुई। कैदी ने जेल में गोलीबारी करने की धमकी तक दे दी। इसकी शिकायत खुद प्रहरी ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जेल प्रहरी सूरज सिंह सोमवार को कुछ कैदियों से जेल की साफ-सफाई करवा रहा था। इस दौरान कलुआ उर्फ राहुल पुत्र बाबूलाल का प्रदीप धाकड़ और अरुण धाकड़ नाम के दो कैदियों से विवाद हो गया। दोनों ने कलुआ के साथ गाली-गलौज की। उस समय सूरज सिंह ने मामला शांत करने की कोशिश की, पर प्रदीप और अरुण शांत नहीं हुए। उन्होंने सूरज सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। तीनों को जब जेलर के सामने पेश किया गया तो वहां भी प्रदीप धाकड़ बिफर गया। जेलर के सामने ही कलुआ को मारने के लिए दौड़ पड़ा। उसे पकड़ने पर सूरज सिंह समेत अन्य प्रहरियों को गोली मारने और पिटाई करने की धमकी दे डाली। सूरज सिंह की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने ने जांच शुरू कर दी है।