{"_id":"58ff20b44f1c1b9d65c0cea3","slug":"in-madhya-pradesh-atm-dispenses-rs-2000-note-without-mahatma-gandhi-s-image","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI के एटीएम से निकले 2000 के नोट, गायब मिले गांधी जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SBI के एटीएम से निकले 2000 के नोट, गायब मिले गांधी जी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 25 Apr 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई का एटीएम (file photo)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में बिना महात्मा गांधी की तस्वीर वाले 2,000 रुपये के नोट निकलने का मामला सामने आया है। मामला भोपाल का है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को जब एक किसान एसबीआई एटीएम से 40,000 रुपये निकाले तो उसके साथ नकदी में फर्जी नोट निकला।
विज्ञापन
पीड़ित का नाम पुरुषोत्तम नागर है। पीड़ित ने कहा कि उन्होंने एटीएम के साथ-साथ स्थानीय पुलिस स्टेशन में और एसबीआई बैंक की शाखा में भी शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
आपको बता दें कि भोपाल में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इसके पहले भी जनवरी में दो किसानों के साथ ऐसी घटना हो चुकी है। जब किसानों ने एटीएम से पैसे निकाले तो उससे बिना गांधी की तस्वीर वाली नोट निकली थी। उन्होंने इस बात की शिकायत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से दर्ज कराई थी, इसमें आरबीआई की ओर से प्रीटिंग प्राब्लम बताई गई थी।
विज्ञापन
एक दूसरा मामला दिल्ली में भी ऐसा आया था, जब 500 का नोट ब्लैंक निकला था। इसके अलावा एक अन्य मामले में दिल्ली के एसबीआई एटीएम से 2000 रुपये के चिल्डेन्स बैंक ऑफ लिखे हुए नोट निकलने का संज्ञान आया था।
