फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In-laws gave poison to daughter-in-law after assault, police arrested six people

Satna: दहेज लोभियों ने नवविवाहिता को मारपीट के बाद जहर पिलाया, पुलिस ने सास-ससुर, पति समेत छह को गिरफ्तार किया

Fri, 28 Apr 2023 10:38 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Apr 2023 10:38 AM IST
सार

सतना जिले के सोहावल ग्राम में दहेज की लालच में ससुराल वालों ने बहू के साथ बेरहमी से मारपीट करने के बाद उसे ऑल आउट पिला दी। कीटनाशक के सेवन से बहू की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने सास-ससुर, पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
In-laws gave poison to daughter-in-law after assault, police arrested six people
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना के एक परिवार ने दहेज के लालच में इंसानियत भुलाकर नवविवाहित के साथ बेरहमी से मारपीट की और बाद में उसे जहर पिला दिया, जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह सदस्यों को पकड़ा है।
विज्ञापन


मामला सिविल लाइन थाना अंतर्गत शहर के समीपी ग्राम सोहावल का है। पुलिस ने नव विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में पीड़िता के पति नसीम खान पुत्र मुनीर खान समेत परिवार के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अन्य आरोपियों में पीड़िता का ससुर मुनीर खान, सास नूरजहां, जेठ मुकीम खान, जेठानी तरन्नुम और ननद गुड़िया बानो पति दिलदार खान शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दहेज की मांग को लेकर आरोपी नव विवाहिता बहू को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। वह सब कुछ सहन करती रही। लेकिन इसी बीच हद तो तब हो गई जब बीती 22 फरवरी को सभी आरोपियों ने मिलकर पीड़िता के साथ न केवल गाली गलौज - मारपीट की बल्कि उसे पकड़ कर उसके मुंह मे ऑल आउट नामक कीटनाशक दवा डाल दी। कीटनाशक के असर से उसकी हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उसने पुलिस को दिए अपने बयान में आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed