फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Khandwa, the father killed the ax on the neck of the sleeping young son

शराब ने कराया अपनों का खून: पिता ने ही सोते हुए जवान बेटे की गर्दन पर मारी कुल्हाड़ी, रात में हुई थी कहासुनी

Thu, 17 Aug 2023 06:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 17 Aug 2023 06:29 PM IST
सार

खंडवा में पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी। बेटा रोहित शराब का आदी था और घर का राशन बेचकर उन पैसों से भी शराब पी जाया करता था। इसको लेकर कई बार उसके पिता ने उसे समझाया भी था। विवाद इतना बढ़ा कि पिता ने कुल्हाड़ी से बेटे की गर्दन पर तीन-चार वार कर दिए, जिससे मौके पर बेटे की मौत हो गई। 

विज्ञापन
In Khandwa, the father killed the ax on the neck of the sleeping young son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक पिता ने अपने ही जवान बेटे को मौत के घाट उतार दिया। रात में पिता पुत्र के बीच हुई कहासुनी के बाद पिता ने सोते हुए बेटे की गर्दन पर कुल्हाड़ी से तीन-चार बार वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक युवक रोहित शराब का आदी था और घर का राशन बेचकर उन पैसों से भी शराब पी जाया करता था। इसको लेकर कई बार उसके पिता ने उसे समझाया भी था। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां आरोपी पिता को हिरासत में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। आरोपी घनशु ने भी अपने बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करना स्वीकार कर लिया ।
विज्ञापन


खंडवा के पिपलोद थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम खिड़ गांव में बुधवार को पुलिस को एक लाश के मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में मालूम चला कि लाश गांव के ही 30 वर्षीय युवक रोहित की है। मृतक युवक की गर्दन पर गहरे घाव साफ नजर आ रहे थे। पुलिस टीम की जांच और परिवार वालों सहित आसपास रहने वाले लोगों से बात करने पर मालूम चला कि युवक की हत्या उसके अपने पिता ने ही कर दी है। युवक शराब का आदी था और इसको लेकर पिता-पुत्र में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी के चलते देर रात भी पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। इसके बाद बुधवार सुबह युवक के पिता घनशु ने कुल्हाड़ी से अपने सोते हुए बेटे की गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस टीम के सामने आरोपी घनशु ने बेटे रोहित की हत्या करना कबुल भी कर लिया। इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम ने शव पीएम के लिए रवाना किया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लग गई।
विज्ञापन


खंडवा डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल चौहान ने बताया कि थाना पिपलोद अंतर्गत ग्राम खिड़गांव में घनशु ने अपने पुत्र रोहित की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इस सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि घनशु और रोहित में कल रात कहासुनी हुई है। उसी के चलते सुबह उसने सोते हुए अपने पुत्र रोहित पर कुल्हाड़ी से तीन चार वार किए हैं। उससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई । डीएसपी चौहान ने बताया कि हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है लेकिन रात को जो कहासुनी हुई थी उसके अनुसार उसका लड़का रोहित शराब पीता था और घर से अनाज ले जाकर उसे बेचकर भी शराब पी जाया करता था। इस पर से उसके पिता ने उसको पहले भी कई बार समझाया था लेकिन वह नहीं मान रहा था। जिस पर से आज पिता ने ही उसकी हत्या कर दी । सुबह जब पास में रहने वाले लड़के ने देखा कि उसके पिता कुछ मिट्टी डाल रहे हैं, तब वह पास में आया और उसे खून दिखा। उसने अंदर जाकर देखा तो लड़के का मृत शरीर पड़ा हुआ था। फिर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। तब उसी लड़के ने आरोपी को बिठा लिया और पुलिस को सूचना कर दी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed