फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Illegal mining in Madhya pradesh, Stone pelting on a team who was taking action against illegal mining, woman SDOP injured

मध्यप्रदेश: अवैध खनन के विरूद्ध कार्रवाई कर रहे दल पर लोगों ने किया पथराव, 12 गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2020 09:13 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, राजगढ़
पीटीआई, राजगढ़ Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 27 Sep 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining in Madhya pradesh, Stone pelting on a team who was taking action against illegal mining, woman SDOP injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा इलाके स्थित दूधी नदी के आसपास के क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ रविवार को कार्रवाई करने गए दल पर 12 लोगों ने पथराव कर दिया। इस पथराव में एक महिला अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) घायल हो गई। इस मामले में दो महिलाओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


राजगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि ब्यावरा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा दूधी नदी के आसपास के क्षेत्र में अवैध खनन होने के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने पर आज खनिज विभाग का एक दल द्वारा छापा मारकर अवैध कारोबारियों के पास से पोकलैंड मशीन, ट्रैक्टर एवं जेसीबी को मौके से जब्त कर ला रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस दौरान ग्राम दूधी के आसपास कुछ लोगों द्वारा सरकारी वाहनों पर पथराव किया गया। इसके बाद पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर खनिज विभाग के दल पर ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे पथराव को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि लेकिन इस पथराव में सारंगपुर की अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोइसदास घायल हो गई। उन्हें स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।


उन्होंने कहा कि इस मामले में दो महिलाओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ करनवास थाने में शासकीय कार्य में बाधा एवं शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed