फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Illegal encroachment of accused of murder was brought down by police in Damoh

Damoh: हत्यारे के घर पर चला 'मामा' का बुलडोजर, प्रशासन ने 10 एकड़ पर अवैध अतिक्रमण को ढहाया

Sat, 15 Oct 2022 02:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Oct 2022 02:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मडियादो थाना अंतर्गत ग्राम लखनपुरा में युवक के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में अब मडियादो थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया।

विज्ञापन
Illegal encroachment of accused of murder was brought down by police in Damoh
अवैध अतिक्रमण को ढहाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के मडियादो थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव में युवक की हत्या के बाद पुलिस ने दो संदेही आरोपी रूपा वंजारा और भूरा बंजारा को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी गई थी। वहीं संदेहियों को पकड़ने के 24 घंटे बाद ही एक संदेही का अवैध अतिक्रमण चिन्हित कर उस पर जेसीबी चलाई गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरोपी भूरा बंजारा ने लखनपुरा में ही वन विभाग के पीएफ 364  रमना बीट में 10 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमित कर लिया था। चारो ओर से पत्थर की खखरी उठा ली थी। मौके पर पहुंचे हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह, एएसआई विनोद करोलिया, प्रधान आरक्षक राजेश मिश्रा और आरक्षक दीपेंद्र सहित वन परिक्षेत्र हटा से सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जेपी दुबे, बीटगार्ड यशवंत पांडेय, अरमान और हरीश सहित अन्य वनकर्मियो ने जेसीबी से खखरी तुड़वा दिया। इस अतिक्रमण के अलावा अन्य अतिक्रमण को भी पुलिस और वन विभाग ने चिन्हित किया है।
विज्ञापन


हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया, हत्याकांड से जुड़े आरोपियों के अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। रमना बीट में आरोपी ने 10 एकड़ से अधिक वन भूमि पर कब्जा किया था, जिसे तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला...
मडियादो थाना क्षेत्र के लखनपुरा निवासी प्रभु राजपाली पिता सूरज राजपाली की गुरुवार रात पत्थर पटककर हत्या कर दी गई थी, जिसका शव ग्रामीणों को शुकवार सुबह गांव के पास सिद्द बाबा स्थल पर मिला था। पुलिस द्वारा इस मामले में दो संदेहियों को पकड़ा गया था, जिनसे पूछताछ की गई थी। इस कार्रवाई के बाद स्पष्ट हो गया कि दोनों संदेहियों ने घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed