फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ias lokesh jangid received death threats over signal app for taken sadhana bhabhi name

IAS Lokesh Jangid: 'भाभी' का नाम लेकर तूने बुलाई अपनी मौत, आईएएस लोकेश को जान से मारने की धमकी

Fri, 18 Jun 2021 03:53 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: कुमार संभव Updated Fri, 18 Jun 2021 03:53 PM IST
सार

बता दें कि साढ़े चार साल की नौकरी में जांगिड़ का नौ बार तबादला हो चुका है। वहीं, कुछ समय पहले उन्हें बड़वानी जिले में अपर कलेक्टर के पद से राज्य शिक्षा केंद्र भेज दिया गया। ऐसे में उन्होंने बड़वानी कलेक्टर पर सवाल उठाए। साथ ही, उन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

विज्ञापन
ias lokesh jangid received death threats over signal app for taken sadhana bhabhi name
आईएएस लोकेश कुमार जांगिड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लगातार तबादलों की वजह से मध्यप्रदेश के 'खेमका' के नाम से मशहूर हो रहे आईएएस लोकेश कुमार जांगिड़ को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोप है कि किसी ने उन्हें अज्ञात नंबर से सिग्नल एप पर कॉल किया और कहा कि साधना भाभी का नाम लेकर तूने अपनी मौत बुला ली है। बता दें कि साढ़े चार साल की नौकरी में जांगिड़ का नौ बार तबादला हो चुका है। वहीं, कुछ समय पहले उन्हें बड़वानी जिले में अपर कलेक्टर के पद से राज्य शिक्षा केंद्र भेज दिया गया। ऐसे में उन्होंने बड़वानी कलेक्टर पर सवाल उठाए। साथ ही, उन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। इस संबंध में उन्होंने मध्यप्रदेश आईएएस असोसिएशन के ग्रुप में अपने दिल की बात लिखी। यह चैट वायरल हो गई, जिससे राज्य की राजनीति में घमासान शुरू हो गया। 

विज्ञापन


पोस्ट नहीं हटाई तो ग्रुप से निकाला
बताया जा रहा है कि आईएएस असोसिएशन के ग्रुप में किए गए पोस्ट को हटाने के लिए लोकेश जांगिड़ पर काफी दबाव बनाया गया। जब उन्होंने पोस्ट हटाने से इनकार कर दिया तो उन्हें ग्रुप से निकाल दिया गया। इसके बाद आईएएस लोकेश जांगिड़ ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी। साथ ही, बड़वानी कलेक्टर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। ऐसे में जांगिड़ के रुख पर राज्य सरकार ने नाराजगी जताई और शासन की तरफ से उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया, जिसका जवाब सात दिन में मांगा गया है। उधर, आईएएस लोकेश जांगिड़ ने महाराष्ट्र में डेपुटेशन के लिए आवेदन दे दिया।
विज्ञापन





अनजान नंबर से मिली धमकी
जानकारी के मुताबिक, इस बीच आईएएस लोकेश को गुरुवार (17 जून) रात अनजान नंबर से धमकी मिली, जिसके बाद उन्होंने डीजीपी को लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब 11:30 बजे सिग्नल एप पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि तू नहीं जानता, तूने किससे पंगा लिया है। साधना भाभी का नाम लेकर तूने मौत को बुलाया है। तुझे अपनी और बेटे की जान की परवाह है तो छह महीने की छुट्टी पर चला जा। मीडिया से बात करना बंद कर दे। आईएएस लोकेश ने कहा कि धमकी मिलने के बाद मेरे परिवार को जान का खतरा हो गया है। उन्होंने भोपाल स्थित अपने आवास पर सुरक्षाकर्मियों की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed