फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   IAS-IPS transfers: SPs and collectors of several districts in Madhya Pradesh have been replaced

आईएएस-आईपीएस तबादले: सागर-देवास में शराब से मौत के बाद कलेक्टर-एसपी को हटाया, दिलीप यादव को फिर फील्ड पोस्टिंग

Tue, 27 Oct 2026 05:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 27 Oct 2026 05:01 PM IST
सार

मध्य प्रदेश शासन ने 27 अक्टूबर को दो आदेश जारी कर पांच प्रशासनिक और चार पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। प्रतिभा पाल को पर्यटन विकास निगम, नेहा मीना को देवास, दिलीप कुमार यादव को सागर और अंजू अरुण कुमार को सिवनी का कलेक्टर बनाया गया है। पुलिस विभाग में भी बदलाव किए गए हैं। सागर और देवास में शराब से मौत के बाद वहां के कलेक्टर और एसपी दोनों को हटाया गया है। 

विज्ञापन
IAS-IPS transfers: SPs and collectors of several districts in Madhya Pradesh have been replaced
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पांच अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत सागर, सिवनी और देवास के कलेक्टरों सहित मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक और मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार, सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं, सिवनी कलेक्टर नेहा मीना को देवास का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। पर्यटन विकास निगम के वर्तमान प्रबंध संचालक दिलीप कुमार यादव को सागर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


चार पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव
गृह विभाग के आदेश के अनुसार, राज्य पुलिस सेवा के चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। आदेश के मुताबिक, अनुराग सुजानिया, जो सागर जिले के पुलिस अधीक्षक थे, उन्हें पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। सजीव कुमार सिन्हा, जो ग्वालियर में सेनानी, 14वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के पद पर पदस्थ थे, उन्हें सागर जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवास जिले के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा को देवास जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed