फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   i have not seen raghavji cd says shivraj singh chouhan

मैंने अभी तक नहीं देखी है राघवजी की सीडी: शिवराज

Mon, 08 Jul 2013 08:09 PM IST
भोपाल/एजेंसी
भोपाल/एजेंसी Updated Mon, 08 Jul 2013 08:09 PM IST
विज्ञापन
i have not seen raghavji cd says shivraj singh chouhan

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन खबरों को खारिज किया कि उन्होंने यौन शोषण मामले में फंसे राज्य के पूर्व वित्त मंत्री राघवजी की उस विवादित सीडी को देखा है जिसमें वह आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस मामले में मिले साक्ष्यों में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विधानसभा के मीडिया कक्ष में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस बात को पूरे दावे के साथ कह रहा हूं कि राघवजी मामले से जुड़े किसी भी साक्ष्य के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक वह सीडी नहीं देखी है जिसे लेकर इतना बवाल हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस मामले में सभी आवश्यक कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने रविवार को कहा था कि मुख्यमंत्री ने खुद वह सीडी देखी है जिसमें इस स्कैंडल में फंसे पूर्व वित्त मंत्री राघवजी आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दे रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने यह कहते हुए मांग की थी कि यदि पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्वनी कुमार सीबीआई द्वारा उनके खिलाफ समन जारी करने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं तो चौहान को भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।


उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के मुताबिक अश्वनी कुमार ने साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की थी तो उन्हें यकीन है कि चौहान ने भी अपने आवास पर सीडी देखने के दौरान साक्ष्यों से छेड़छाड़ की है और उसके बाद ही सीडी को पुलिस को सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed