{"_id":"59be13e24f1c1b2a688b4fa4","slug":"hyderabad-police-arrested-a-dealer-to-threaten-a-accountant","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेमेंट नहीं की तो डीलर ने अकाउंटेंट के सिर पर तान दी बंदूक, गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेमेंट नहीं की तो डीलर ने अकाउंटेंट के सिर पर तान दी बंदूक, गिरफ्तार
amarujala.com, Presented by: अरविंद
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
Crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अकाउंटेंट के सिर पर गन तानकर उसे धमकाने के आरोप में एक डीलर को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों में पैसों को लेकर झगड़ा था। घटना गुरुवार रात की है जब बंजारा हिल्स में आरोपी ने अकाउंटेंट को पैसे ना देने के चलते गन प्वाइंड पर धमकाया।
विज्ञापन
इसके बाद बीते शनिवार को पीड़ित ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने धमकी देने वाले डीलर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित अकाउंटेंट एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
पढे़ं: पार्टी कर होटल से बाहर निकली लड़की, कुछ घंटों बाद किचन के फ्रीजर में मिली उसकी लाश
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित का नाम रघुनंदन रेड्डी है और आरोपी अमन कंचन से उसने कुछ इंजीनियरिंग इक्यूपमेंट खरीदे थे। रघुनंदन ने ये इक्यूपमेंट्स 2013 से 2016 के बीच खरीदे थे जिनकी कीमत तकरीबन 35 लाख रु थी।
लेकिन रघुनंदन ने अभी तक इन इक्यूपमेंट की कीमत का भुगतान नहीं किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कई दिनों से रघुनंदन से भुगतान करने के लिए कह रहा था।
लेकिन रघुनंदन ने कंचन से कीमत का भुगतान करने के लिए और समय मांगा। इसके बाद आरोपी ने रघुनंदन को बंजार हिल्स बुलाकर उसे डराया, धमकाया फिर उसके सिर पर बंदूक तान दी और उसके पैसै देने को कहा।
पढ़ें: चरस मामले में हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, SHO ASI पर कार्रवाई के आदेश
पीड़ित कंचन ने बीते शनिवार को पुलिस को इस बात की सूचना दे कंचन के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कंचन को गिरफ्तार कर लिया है।
