फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Husband wife died by jumping from the mountain into the ditch in Umaria

Umaria: चार दिन से लापता नव विवाहित जोड़े के खाई मिले शव, पिता ने खाई में उतर कर दफनाया बेटी और दामाद का शव

Sun, 11 Jun 2023 10:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 11 Jun 2023 10:41 PM IST
सार

उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चार दिन से लापता नव विवाहित जोड़े का शव पहाड़ के पास खाई में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव बाहर निकालने में असमर्थ पुलिस ने खाई में उतर कर की कार्रवाई।

विज्ञापन
Husband wife died by jumping from the mountain into the ditch in Umaria
खाई में मिले नव विवाहित जोड़े के शव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नव विवाहित जोड़े का शव खाई में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नव विवाहित जोड़ा सात जून से लापता था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गहराई ज्यादा होने की वजह से पुलिस शवों को खाई नहीं निकाल पाई। पुलिस और डॉक्टरों की टीम ने खाई में उतरकर कार्रवाई पूरी की। पुलिस कार्रवाई के बाद बेटी के पिता ने खाई में उतरकर गड्ढा खोदकर बेटी और दामाद दोनों के शव को वहीं दफन कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम धवईझर टिकुरी टोला की रहने वाली गोली बाई(19) पुत्री विष्णु सिंह की शादी अप्रैल 2023 में ग्राम कटरिया के रहने वाले 22 वर्षीय नरेश सिंह परस्ते के साथ हुई थी। विवाह के बाद नरेश सिंह अपनी ससुराल ग्राम धवईझर में ही रहने लगा था।
विज्ञापन


बता दें कि विष्णु सिंह की दो पुत्री हैं, जिसमें बड़ी बेटी अपने ससुराल में रहती थी और छोटी बेटी पिता के पास ही रहती थी। विष्णु की पत्नी का देहांत वर्षों पहले हो चुका था। इसलिए उसने बेटी का विवाह कर दामाद को अपने ही घर में रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नव विवाहित जोड़ा सात जून को शाम सात बजे अचानक लापता हो गया। हर जगह तलाश करने के बाद भी दोनों का पता नहीं चला। दामाद के घर वालों को भी सूचना भी दी गई। सूचना पाकर वृद्ध पिता दस्सू सिंह और नरेश का जीजा दोनों वहां पहुंचे और तलाश की। हर संभव कोशिश के बाद दोनों को पता नहीं चला।


इस दौरान गांव का ही एक युवक विष्णु बकरी चराने पहाड़ की तरफ गया तो वहां से बदबू आ रही थी। उसके आसपास देखा तो खाई में दो शव पड़े हुए थे। उसने जानकार गांव वालों और पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर जाकर देखा दोनों शव की पहचान गोली बाई और नरेश सिंह के रूप में हुई। दोनों के शव खाई में होने के कारण वहां से निकालना मुश्किल था। डॉक्टर की टीम ने खाई में उतर कर पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। गोली बाई के पिता विष्णु सिंह ने खाई में उतर कर गड्ढा खोदकर बेटी और दामाद दोनों के शव को वहीं दफन कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed