{"_id":"62f1ddeaa04f075d974e6c67","slug":"husband-killed-his-wife-by-cutting-her-with-an-axe-in-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Murder : बेटी को लात मारी और फिर पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर की हत्या, चरित्र पर करता था शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Murder : बेटी को लात मारी और फिर पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर की हत्या, चरित्र पर करता था शक
Tue, 09 Aug 2022 09:43 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 09 Aug 2022 09:43 AM IST
सार
तिवारी खेड़ा निवासी नंदू कच्ची शराब बेचता है। गमछे से मुंह पोंछने से नाराज नंदू ने पहले बेटी के साथ मारपीट की। विरोध करने पर उसने पत्नी की हत्या कर दी। उसके सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर में शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। गमछे से बेटी ने मुंह पोंछ लिया था। जिससे नाराज होकर उसने पहले बेटी को लात मारी और फिर पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, तिवारी खेड़ा निवासी 45 वर्षीय नंदू उर्फ नंदकिशोर केवट सोमवार को घर पर था। उसका बेटा रोहित कहीं गया हुआ था। उसकी 16 वर्षीय बेटी अंजलि ने गमछे से मुंह पोंछ लिया था। जिसको लेकर नंदू बेटी से नाराज हो गया और उसने बेटी को लात मार दी। जिसको लेकर उसकी पत्नी कौशल्या भड़क गई। आरोप है कि नंदू ने पास में रखी कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसके सिर पर कई वार किए। साथ ही पत्नी की कौशल्या की गर्दन को धड़ से अलग कर दिया। जिसकी वजह से कौशल्या की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कुल्हाड़ी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि नंदकिशोर से कौशल्या का दूसरा विवाह हुआ था। उसने अपने पहले पति को छोड़कर नंदकिशोर से शादी की थी। नंदू के शादी करने के बाद अंजलि को कौशल्या को जन्म दिया था। जबकि रोहित उसके पहले पति का बेटा है। पुलिस ने बताया कि नंदू शराब पीता है और कच्ची शराब भी बेचता है। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था।