फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Husband killed his wife, attacked her mother-in-law who came to save her, people chased them

Ratlam: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बचाने आई सास पर भी किया हमला, लोगों ने पीछा किया तो भागा आरोपी

Thu, 20 Apr 2023 01:56 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 01:56 PM IST
सार

रतलाम शहर में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। जब आरोपी की मां अपनी बहू को बचाने के लिए आई तो आरोपी ने अपनी मां पर भी कुल्हाड़ी से वार कर उसे घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार है।

विज्ञापन
Husband killed his wife, attacked her mother-in-law who came to save her, people chased them
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

रतलाम शहर में बीती रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने बीच बचाव करने आई मां पर भी हमला किया है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी साधु के भेष में आया था और कुल्हाड़ी से पत्नी के गले पर वार कर दिया। इसके बाद जब मां बीच बचाव में आई तो उस पर भी हमला कर फरार हो गया।
विज्ञापन


पूरा घटनाक्रम शहर के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने के नयागांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास रात करीब 3:30 बजे का बताया जा रहा है। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार है। देर रात वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश को आसपास के लोगों ने देखा और उसका पीछा किया लेकिन वे उसे पकड़ नहीं पाए।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि तड़के करीब चार बजे सूचना मिली कि नयागांव राधाकृष्ण मंदिर के पास महिला की हत्या हो गई। महिला मानकुंवर पति हीरासिंह (45) और उसकी सास धन्नाबाई पति बाबूसिंह (75) लहुलुहान अवस्था में घर में पड़े थे। मानकुंवर का गला काटा हुआ था और धन्नाबाई के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान पाए गए। मानकुंवर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि धन्नाबाई गंभीर हालत में पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, मानकुंवर का पीएम कराया जा रहा है। सास और बहू कच्चे मकान में ही रहती थीं और पतरे की छप्पर लगी हुई है। इसी पतरे की छप्पर को तोड़कर हीरासिंह रात को घर में घुसा और दोनों पर हमला कर दिया। हमले की आवाज से आसपास के लोग जागे। हीरासिंह घर से बाहर निकलकर जाने लगा तो लोगों ने उसके हाथ में हथियार देखा तो उसका पीछा किया लेकिन वह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed