फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   husband gave triple talaq for not giving dowry in madhya pradesh

दहेज ना लाने पर शादी के 25 दिन बाद पति ने कहा तलाक, तलाक, तलाक

Mon, 19 Mar 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
husband gave triple talaq for not giving dowry in madhya pradesh

तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट ने अवैध करार दे दिया है और केंद्र सरकार ने भी इसके खिलाफ कानून बना दिया है। फिर भी इस तरह के मामलों में कोई कमी आती नहीं दिख रही है। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में भी तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। तीन तलाक के साथ ही यह मामला दहेज जैसी कुप्रथा से भी जुड़ा है। मध्यप्रदेश के अनूपपुर की महिला का आरोप है कि दहेज न मिलने की वजह से उसके पति ने उसे तलाक दे दिया है।

विज्ञापन

 

महिला ने बताया कि उसका पति उसे शादी के पहले दिन से ही दहेज ना लाने के कारण परेशान करता था। इसके बाद पति ने उसे घर में ना रखने की बात कहकर तीन तलाक दे दिया। महिला के अनुसार उसके पति ने उसे एक बार में ही तीन तलाक दिया है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि पिछले साल ही सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए इसे अवैध करार दिया था। साथ ही कोर्ट ने सरकार से तीन तलाक पर बिल भी लाने को कहा। जिसके बाद सरकार बिल भी लाई लेकिन यह बिल लोकसभा में तो पास हो गया पर राज्यसभा में नहीं हो पाया। तीन तलाक बिल में सरकार ने सजा का भी प्रावधान रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर तीन तलाक के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं ने भी आवाज उठाई थी। उन्होंने बिल को शरीयत विरोधी बताया था। साथ ही ये भी कहा कि उन्हें इस्लामी कानूनों में हस्तक्षेप बर्दाशत नहीं है। वहीं मुस्लिम महिलाओं के हक के लिए लड़ने वाली संभल की समीना ने राज्सभा में बिल अटक जाने पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि यदि सभी विपक्षी दल सकारात्मक रुख अपनाते तो यह बिल पारित हो जाता और मुस्लिम महिलाओं के जीवन में सुधार आता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed