फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hundreds of people burnt Shyam Manav effigy at collectorate in support of Bageshwar Dham in Katni

MP News : बागेश्वर धाम के समर्थन में सैकड़ों लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट, श्याम मानव का पुतला फूंक सौंपा ज्ञापन

Sat, 28 Jan 2023 06:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 28 Jan 2023 06:52 PM IST
सार

रैली में मौजूद लोगों का कहना है कि सनातन धर्म पर कुछ लोग बेवजह उंगली उठा देते हैं। हमारे साधु-संतों के खिलाफ बोला जाता है। जैसे हमारे बागेश्वर बालाजी महाराज के ऊपर बातें उठीं, रामचरितमानस पर बात उठी, अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Hundreds of people burnt Shyam Manav effigy at collectorate in support of Bageshwar Dham in Katni
बागेश्वर धाम के समर्थन में रैली निकालते समस्त सनातनी हिंदू समाज के सदस्य और श्याम मानव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागेश्वर धाम के बाबा पं. धीरेंद्र शास्त्री पर लगे आरोपों के बाद मचा मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मध्य प्रदेश के कटनी जिले में शनिवार को समस्त सनातनी हिंदू समाज के बैनर तले पं. धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में विशाल रैली निकाल गई। उसमें बाबा पर आरोप लगाने वालों के खिलाफ विरोध जताया गया। 

विज्ञापन


समस्त सनातनी हिंदू समाज ने बागेश्वर धाम बाला जी सरकार के पक्ष में रैली निकालकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। समर्थन रैली चार किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां एडीएम को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। उसमें बाबा पर विवादित टिप्पणी करने वाले श्याम मानव के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग भी की गई है। साथ ही समर्थकों ने कलेक्ट्रेट के सामने श्याम मानव का पुतला फूंक कर विरोध जताया। 
विज्ञापन


'उग्र आंदोलन की स्थिति बन रही है'
इस रैली में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हुईं। रैली के दौरान उन्होंने रास्ते में पड़ने वाले सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की और धर्म समर्थक नारे लगाए गए। रैली में मौजूद लोगों का कहना है कि सनातन धर्म पर कुछ लोग बेवजह उंगली उठा देते हैं। हमारे साधु-संतों के खिलाफ बोला जाता है। जैसे हमारे बागेश्वर बालाजी महाराज के ऊपर बातें उठीं, रामचरितमानस पर बात उठी, अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौका आने पर उग्र से उग्र आंदोलन की स्थिति बन रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम मानव के खिलाफ रखी कड़ी कार्यवाही की मांग
रैली में मौजूद सैकड़ों की संख्या में लोग अपने हाथों में भगवा झंडे लहराकर पं. धीरेंद्र शास्त्री की फोटो की तख्तियां लेकर चलते मिले। रैली के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा ताकि कहीं कोई विवाद की स्थिति न बने। जगदीश स्वामी मंदिर से शुरू हुई समर्थन रैली ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम अपर कलेक्टर रोमोनुज टोप्पो को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। उसमें श्याम मानव के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed