{"_id":"21587aea9a98166541ec07743fa883ac","slug":"humiliation-of-women-in-panchayats","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में महिला का अपमान, पुलिस बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में महिला का अपमान, पुलिस बेखबर
टीकमगढ
Updated Wed, 11 Sep 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के टीकमगढ जिले के जटेरा गांव में एक महिला का सार्वजनिक तौर पर अपमान करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बल्देवगढ क्षेत्र के तहत आने वाले जटेरा गांव में मंगलवार को सरपंच घनश्याम लोधी ने पंचायत एक बुलाई और एक पचास वर्षीय महिला का वहां अपमान किया।
दरअसल एक ग्रामीण भूपत लोधी के घर से कुछ सामान चोरी हो गया था। इसके बाद भूपत एक कथित तांत्रिक के पास गया। वहां तांत्रिक ने उसे बताया कि एक ऐसी महिला ने उसके घर का सामान चुराया है, जिसकी जांघ पर एक तिल का निशान है।
विज्ञापन
इसके बाद सरपंच ने पंचायत बुलाई और लोगों के बीच एक महिला को बुलाकर निशान दिखाने की तस्दीक की। यह खबर आज मीडिया के बीच सुर्खियों में रही, लेकिन पुलिस का कहना है कि उसे अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
