फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hukum Singh Karada said Madhya Pradesh govt give education reservation to Muslims after Maharashtra

महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश में भी मुसलमानों को मिल सकता है आरक्षण, मंत्री ने दिए संकेत

Sat, 29 Feb 2020 01:47 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sat, 29 Feb 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
Hukum Singh Karada said Madhya Pradesh govt give education reservation to Muslims after Maharashtra
मध्यप्रदेश के मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने शिक्षा में मुसलमानों को पांच फीसदी कोटा देने का एलान किया था। अब मध्यप्रदेश सरकार ने भी मुसलमानों को बड़ी छूट देने की बात कही है। मध्यप्रदेश के मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा ने कहा कि अल्पसंख्यकों के बारे में हमारा एजेंडा तैयारी में है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों बाद आप देखेंगे कि महाराष्ट्र से बढ़कर छूट मिलने वाली है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि एनसीपी नेता और अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक ने शुक्रवार को विधान परिषद में कहा, जल्द ही मुस्लिमों को पांच फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल में लाया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अध्यादेश जारी होगा। वहीं, शिवसेना नेता और शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है।



दरअसल, विधान परिषद में कांग्रेस सदस्य शरद रणपिसे ने पूछा कि पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने मुस्लिमों को आरक्षण देने का निर्णय लिया था, लेकिन छह साल से इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ। इसपर मलिक ने कहा, मराठा समाज को दिए आरक्षण का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन कोर्ट ने मुस्लिम आरक्षण के संदर्भ में जो मंजूरी दी है उसके आधार पर जल्द ही अध्यादेश लाया जाएगा। इसमें कानूनी अड़चन नहीं है। 

उन्होंने कहा कि शिवसेना भी मुस्लिमों को आरक्षण देने का समर्थन करेगी। दूसरी ओर, सदन के बाहर शिंदे ने कहा, यह नीतिगत मामला है और महाविकास आघाड़ी के सभी दल मिलकर किसी भी समुदाय को आरक्षण देने पर फैसला करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed