{"_id":"60b72e7c8ebc3e00b0308343","slug":"huge-crowd-outside-seed-corporation-warehouse-for-soybean-seeds-in-shajapur-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: शाजापुर में सरकारी बीज दुकान पर अचानक जुटे सैकड़ों किसान, मच गई भगदड़ की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: शाजापुर में सरकारी बीज दुकान पर अचानक जुटे सैकड़ों किसान, मच गई भगदड़ की स्थिति
Wed, 02 Jun 2021 03:18 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 02 Jun 2021 03:18 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में लॉकडाउन के दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई। सूबे में 1 जून से लॉकडाउन में रियायत दी गई है। इसी दौरान शाजापुर जिले में बीज दुकान खुलने की खबर मिलते ही सैकड़ों किसान गोदाम के बाहर जुट गए।
विज्ञापन
शाजापुर में सोयाबीन बीज के लिए मची भगदड़
- फोटो : ANI
विस्तार
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन जारी है, लेकिन लगातार कम हो रहे मामले को देखते हुए सरकार ने 1 जून से कुछ छूट दी है। छूट में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोल दिया गया है। हालांकि इस दौरान मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है, लेकिन शाजापुर से ऐसी तस्वीरें आई हैं कि वहां पर लॉकडाउन नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं।
विज्ञापन
बुधवार को शाजापुर में बीज निगम गोदाम के बाहर सोयाबीन बीज लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। इस दौरान वहां पर भगदड़ मच गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें कुछ लोग मास्क तो लगाए हुए हैं, लेकिन 2 गज की दूरी बनाकर नहीं खड़े हैं, बल्कि लोग एक दूसरे के पास खड़े हैं। साझा तस्वीर में कुछ लोग बिना मास्क लगाए भी गोदाम के बाहर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Madhya Pradesh | Huge crowd of farmers gathered outside seed corporation warehouse for soybean seeds caused a stampede-like situation in Shajapur. (02.6) pic.twitter.com/xL4aEzUe1m
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 2, 2021
