मध्यप्रदेश: शाजापुर में सरकारी बीज दुकान पर अचानक जुटे सैकड़ों किसान, मच गई भगदड़ की स्थिति
मध्यप्रदेश में लॉकडाउन के दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई। सूबे में 1 जून से लॉकडाउन में रियायत दी गई है। इसी दौरान शाजापुर जिले में बीज दुकान खुलने की खबर मिलते ही सैकड़ों किसान गोदाम के बाहर जुट गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन जारी है, लेकिन लगातार कम हो रहे मामले को देखते हुए सरकार ने 1 जून से कुछ छूट दी है। छूट में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोल दिया गया है। हालांकि इस दौरान मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है, लेकिन शाजापुर से ऐसी तस्वीरें आई हैं कि वहां पर लॉकडाउन नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं।
बुधवार को शाजापुर में बीज निगम गोदाम के बाहर सोयाबीन बीज लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। इस दौरान वहां पर भगदड़ मच गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें कुछ लोग मास्क तो लगाए हुए हैं, लेकिन 2 गज की दूरी बनाकर नहीं खड़े हैं, बल्कि लोग एक दूसरे के पास खड़े हैं। साझा तस्वीर में कुछ लोग बिना मास्क लगाए भी गोदाम के बाहर नजर आ रहे हैं।
Madhya Pradesh | Huge crowd of farmers gathered outside seed corporation warehouse for soybean seeds caused a stampede-like situation in Shajapur. (02.6) pic.twitter.com/xL4aEzUe1m
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 2, 2021
