{"_id":"61dd3c14ca87cb1dc7620bc8","slug":"how-farming-will-become-a-profitable-business-20-quintals-of-garlic-thrown-on-the-roadside-due-to-not-getting-the-right-price-in-dhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे बनेगी खेती लाभ का धंधा: धार में सही दाम नहीं मिलने पर सड़क किनारे फेंक दी 20 क्विंटल लहसुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे बनेगी खेती लाभ का धंधा: धार में सही दाम नहीं मिलने पर सड़क किनारे फेंक दी 20 क्विंटल लहसुन
Tue, 11 Jan 2022 01:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:46 PM IST
सार
लागत भी नहीं निकल पाने से नाराज एक किसान द्वारा 20 क्विंटल लहसुन सड़क किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। किसान का कहना था कि 500 रुपये क्विंटल का भाव मिला, जो लागत से काफी कम है।
विज्ञापन
Dhar: भाव नहीं मिलने से नाराज किसान ने लहसुन की उपज सड़क पर फेंक दी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लागत भी नहीं निकल पाने से नाराज एक किसान द्वारा 20 क्विंटल लहसुन सड़क किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। किसान का कहना था कि 500 रुपये क्विंटल का भाव मिला, जो लागत से काफी कम है। मामला धार जिले का है।
भले ही सरकार खेती को लाभ का धंधा बनाकर किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर रही है, लेकिन धार जिले के दसाई के एक किसान सुनील पाटीदार ने अपनी लहसुन की उपज का दाम कम मिलने के कारण ट्रॉली भर लहसुन सड़क पर फेंक दी। दरअसल दसाई के एक किसान का वीडियो सामने आया है। वह 20 क्विंटल लहसुन लेकर इंदौर स्थित मंडी में बेचने गया था। किसान को मंडी में सही भाव नहीं मिला तो उसने गुस्से में सड़क किनारे लहसुन को फेंक दिया।
किसान सुनील पाटीदार ने बताया मुझे एक बीघा में 25 हजार रुपये का खर्चा आया। मंडी में ले गया तो 500 रुपये क्विंटल के हिसाब से लहसुन बिकी। इससे लागत भी नहीं निकल रही। सुनील ने बताया कि मेरे पास तीन बीघा की लहसुन थी और मैंने एक बीघा की बेच दी और दो बीघा की बचा ली थी। 3 बीघा में 60 हजार रुपये खर्चा हो गए। बेचने पर इसके 10 हजार रुपये मिल रहे हैं। सुनील ने बताया कि एक तरफ तो सरकार कह रही है कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, अगर ऐसा ही चलता रहा तो कैसे आय दोगुना होगी।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि हमें अपना केवल विरोध जताना था। उन्हें बस उनकी फसल का लागत मूल्य चाहिए। वे कह रहे हैं कि वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन यह जरूर है कि सरकार ने किसान को फसल की लागत की दोगुना कीमत दिलाने का वादा किया था मगर अभी तो लागत बराबर कीमत ही नहीं मिल रही है।