फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hoshangabad News : a car rams into a scooty rider father-daughter, creepy cctv video of road accident, watch viral video

होशंगाबाद में स्कूटी सवार बाप-बेटी को रौंदती चली गई कार, वायरल हो रहा Video

Sat, 11 Jul 2020 12:43 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद Published by: योगेश साहू Updated Sat, 11 Jul 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hoshangabad News : a car rams into a scooty rider father-daughter, creepy cctv video of road accident, watch viral video
होशंगाबाद में हुई कार और स्कूटी की इस टक्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद शहर का वीडियो इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक ऐसे हादसे का है जिसमें एक कार सामने से आ रही स्कूटी को रौंदती चली जाती है। हालांकि इस हादसे में स्कूटी सवार बाप-बेटी बाल-बाल बच जाते हैं। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई यह घटना चौंकाने वाली है।

विज्ञापन


क्या है वीडियो में
सीसीटीवी में कैद हुई घटना के वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक कार चालक सामने से आ रहे स्कूटी सवार और उसकी बेटी को रौंदता हुआ चला जाता है। अच्छी बात यह है कि इस भीषण हादसे के बाद भी दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो में कार और स्कूटी के बीच टक्कर इस कदर भीषण है कि स्कूटी सवार हवा में उछल जाता है और स्कूटी के मानो जैसे परखच्चे उड़ जाते हैं। कार अनियंत्रित होकर आगे निकल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूटी सवार घायल पिता कार का पीछा करता हुआ दिखाई देता है, हालांकि कार चालक भाग निकलता है। जबकि आसपास के लोग बच्ची के पास पहुंचकर उससे हालचाल पूछते हैं। बच्ची स्कूटी के पास ही खड़ी हो जाती है। जानकारी के अनुसार इस पूरी घटना में पिता-पुत्री को हल्की चोट आई हैं। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर कार चालक की पहचान की जा रही है।



इस जगह घटी घटना
इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कह सकते हैं कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय जैसी पुरानी कहावत एक बार फिर होशंगाबाद में चरितार्थ होती दिखती है। शहर टेलीफोन एक्सचेंज के ठीक सामने वाले तिराहे पर नौ जुलाई गुरुवार दोपहर करीब एक बजे यह घटना घटी है। यह वही इलाका है, जहां हर रविवार को सब्जी मार्केट लगता है।

यहां पास ही में शांति निकेतन स्कूल है। यह तिराहा आवागमन के लिहाज से अमूमन व्यस्त रहता है। यहां सुबह और शाम के वक्त स्कूल की छुट्टी होने पर भीड़ काफी बढ़ जाती है। बीते कुछ सालों में इस तिराहे के आसपास काफी बसाहट हो गई है। जिस सड़क पर यह हादसा हुआ है वह सीधी कोठीबाजार मोहल्ले में स्थित कलेक्ट्रेट की ओर जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed