फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Home Minister's taunt on Diggi: Said Diggi's behind-the-scenes trick is only bothering him, Diggi you are harmful for Congress

खरगोन उपद्रव: कांग्रेस में अलग-थलग पड़े दिग्विजय, मिश्रा बोले- कांग्रेस के लिए 'दिग्गी तू तो हानिकारक है'

Wed, 13 Apr 2022 02:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Apr 2022 02:49 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में खरगोन उपद्रव पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के फर्जी फोटो को ट्वीट कर डिलीट करने पर सियासत गरमा गई है। दिग्विजय पर कांग्रेस विधायक सोहन लाल के बयान के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। मिश्रा ने कहा कि जो ट्रिक पहले दिग्विजय सिंह परदे के पीछे से अपनाते थे, अब लग रहा है कि उसी दाव से उन्हें चित किया जा रहा है। कांग्रेस के लिए दिग्गी तू तो हानिकारक है।

विज्ञापन
Home Minister's taunt on Diggi: Said Diggi's behind-the-scenes trick is only bothering him, Diggi you are harmful for Congress
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में खरगोन उपद्रव पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गलत फोटो को ट्वीट कर डिलीट करने पर सियासत गरमा गई है। दिग्विजय पर कांग्रेस विधायक सोहन लाल बाल्मीकि के बयान के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। मिश्रा ने कहा कि जो ट्रिक पहले दिग्विजय सिंह परदे के पीछे से अपनाते थे, अब लग रहा है कि उसी दाव से उन्हें चित किया जा रहा है। कांग्रेस के लिए दिग्गी तू तो हानिकारक है। उनकी वफा का चर्चा ही ऐसा कि अपनी वफा से ही शरमा रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस में अलग-थलग पड़ गए है। अब उनकी स्थिति ऐसी हो गई कि उनके पक्ष में कोई नहीं आया, उनके खिलाफ ही आया। मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के धोखे वाले सॉफ्ट हिंदुत्व को भी बेनकाब कर दिया। अब यह हनुमान चालीसा पढ़े या कुछ और पढ़े। यह समझ में आ गया है कि यह कौन-सी खाल ओढ़े रहते हैं। सच में उन्होंने बहुत खराब ट्वीट किया था। मध्य प्रदेश की शांति भंग करने के लिए वह ट्वीट किया था। आप दस साल मुख्यमंत्री रहे हैं, थोड़ा तो सोचना चाहिए कि क्या शेयर कर रहे हैं। 24 घंटे भी इतना पॉलिटिकल नहीं रहना चाहिए कि प्रदेश को आग में झोंक दो। अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए। दिग्विजय सिंह के हिंदुत्व से कांग्रेस का जो सॉफ्ट हिंदुत्व था, वह बेनकाब हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच जिलों में केस दर्ज  
दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बिहार की एक फोटो को खरगोन हिंसा से पहले की बताकर ट्वीट किया। बाद में उसे डिलीट कर दिया। इस फोटो में एक युवक धार्मिक स्थल पर भगवा झंडा लगा रहा है। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी के बड़े नेताओं ने दिग्विजय सिंह पर उन्माद फैलाने और प्रदेश की शांति को भंग कर दंगा भड़काने की कोशिश बताया। भोपाल समेत पांच जिलों में दिग्विजय सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में केस दर्ज हुए हैं। कांग्रेस के परासिया से विधायक सोहन लाल बाल्मीकि ने कहा कि दिग्विजय सिंह को अपने ट्वीट की सच्चाई के प्रमाण रखना चाहिए। अपनी हरकतों से कांग्रेस को कटघरे में खड़ा नहीं करना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed