फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   HIV test done for Rai dancers who came to the fair, Congress asked - what kind of respect is this for sisters

MP News: मेले में आई राई नर्तकियों का कराया HIV टेस्ट, कांग्रेस ने पूछा- बहनों का यह कैसा सम्मान

Mon, 13 Mar 2023 09:03 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 13 Mar 2023 09:03 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के अशोकनगर के मुंगावली तहसील में मेले में राई नृत्य करने आई नृत्यांगनाओं का HIV टेस्ट कराया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में महिलाओं को सम्मान के साथ जीने के अधिकार का उल्लंघन बताया है। सरकार ने विवाद बढ़ने पर सीएमएचओ को हटा दिया है। 
 

विज्ञापन
HIV test done for Rai dancers who came to the fair, Congress asked - what kind of respect is this for sisters
अशोकनगर के मेले में राई नृत्य पेश करतीं नृत्यांगनाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली तहसील में लगने वाले करीला मेले में अजीबोगरीब फरमान सामने आया। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन पहले राई नृत्य करने आई दस नृत्यांगनाओ का HIV टेस्ट कराया है। यह मामला सामने आते ही कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए इस जांच को नृत्यांगनाओं के सम्मान के साथ जीने के अधिकार का घोर उल्लंघन बताया है। राज्य सरकार ने विवाद बढ़ने पर सीएमएचओ को हटा दिया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग के संज्ञान लेते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग हरकत में आ गया। उसने प्रेस नोट जारी कर जांच संबंधी मामले में सफाई दी है। अपनी ही बात पर अगले दिन सीएमएचओ डॉ. नीरज छारी भी पलटते नजर आए। दो दिन पहले ही उन्होंने बाहर से आई नृत्यांगनाओं की जांच करने का दावा किया था। लगभग 10 महिलाओं की एचआईवी जांच की बात भी कही थी। दरअसल, रंगपंचमी पर लगने वाले करीला मेला में लाखों श्रद्धालु मां जानकी के दर्शन करने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होने पर राई नृत्य कराया जाता है। इसी वजह से दूरदराज से राई नर्तक मेले में आती हैं। जिला प्रशासन ने इन नर्तकियों की एचआईवी जांच कराई, जो उनके अधिकारों का उल्लंघन है। यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. राकेश चतुर्वेदी ने डॉ. पीके शर्मा, डॉ. एसएस भूषण और कुलदीप भदौरिया की जांच समिति बनाई है। भोपाल से अपर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं अजीजा सरशार जफर को अगले आदेश तक अशोकनगर डॉ. नीरज कुमार छारी की जगह प्रभार दिया गया है। 
विज्ञापन


इसी जगह पर लव-कुश का हुआ था जन्म
यह वह स्थान है, जहां माता सीता ने लव और कुश को जन्म दिया था। जन्म के बाद स्वर्ग की अप्सराएं इस पावन घड़ी पर नृत्य करने इसी धाम पर आई थी। तब से ही करीला धाम पर मन्नत पूरी होने के बाद राई नृत्य की परंपरा बनी हुई है। मामला बढ़ता देख पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने ट्वीट किया कि अशोकनगर सीएमओ नीरज झा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अशोकनगर में नर्तकियों का HIV टेस्ट कर शिवराज सरकार क्या संदेश दे रही है? क्या यह लाड़ली बहनों का अपमान नहीं है? क्या यह मंदिर और हिंदू आस्था का अपमान नहीं है? टेस्ट कराना है तो उनका कराओ जो गोवा में कारनामा करके आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed