फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Heavy collision between dumper and car in Datia three people died on the spot two seriously injured

MP News: दतिया में डंपर और कार में जबरदस्त टक्कर से तीन लोगों की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sat, 11 Feb 2023 09:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 11 Feb 2023 09:24 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, मंगरोल घाटी में तेज रफ्तार में डंपर आ रहा था और सामने से कार आ रही थी। इस दौरान डंपर अनियंत्रित होकर कार में जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Heavy collision between dumper and car in Datia three people died on the spot two seriously injured
दतिया में कार और डंपर का हुआ भीषण एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक तेज रफ्तार डंपर और कार में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डीपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक, मंगरोल घाटी में तेज रफ्तार में डंपर आ रहा था और सामने से कार आ रही थी। इस दौरान डंपर अनियंत्रित होकर कार में जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक ग्वालियर के रहने वाले हैं। वे सभी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। कार में सवार तीन लोग रानी त्रिपाठी, शशि मिश्रा और अभिषेक दुबे की मौत हो गई। जबकि कमलेश परिहार, अवधेश त्रिपाठी, संगीता त्रिपाठी और अंश परिहार गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सेवड़ा अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर घायलों को ग्वालियर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस घटना के बाद मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed