फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   health of pragya thakur is stable now

प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत में सुधार, हालत स्थिर

Fri, 12 Apr 2013 04:40 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
भोपाल/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 12 Apr 2013 04:40 PM IST
विज्ञापन
health of pragya thakur is stable now

संघ प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड और मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत अब स्थिर बनी हुई है। उन्हें विवेकानंद स्पाइन सेंटर की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सेंट्रल जेल में बंद प्रज्ञा ठाकुर के बुधवार सुबह सिर में तकलीफ होने के चलते उन्हें भोपाल मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।
विज्ञापन


कुछ समय गहन चिकित्सा इकाई में जांच के बाद प्रज्ञा को वहां से विवेकानंद स्पाइन सेंटर भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार ब्रेन स्ट्रोक के बाद से प्रज्ञा ठाकुर के शरीर का बायां हिस्सा सुन्न पड़ गया है। प्रज्ञा के वकील प्रमोद सक्सेना का कहना है कि वह बोल नहीं पा रही हैं। वह इशारे से अपनी बात व्यक्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सुनील जोशी मामले की जांच भोपाल की अदालत में चल रही है। इसकी मामले की जांच एनआईए द्वारा की जा रही है।

इस दौरान प्रज्ञा ठाकुर की पहले भी तबीयत खराब हो चुकी है। कुछ महीने पहले प्रज्ञा के पैरों में हुई तकलीफ के चलते उन्हें अदालत लाने ले जाने के लिए व्हील चेयर का इस्तेमाल करना पड़ता है।

इसके अलावा ब्रेस्ट कैंसर की जांच और इलाज के लिए उन्हें जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed