फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   MP News Relatives brought the woman in a sheet in the public hearing in Harda

MP News: जनसुनवाई में महिला को चादर में लेकर आए परिजन, पड़ोसियों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर महिला को किया था घायल

Tue, 03 Jan 2023 10:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 03 Jan 2023 10:21 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में जनसुनवाई के दौरान एक बुजुर्ग महिला को चादर में लपेटकर लाया गया। परिजनों का आरोप है कि महिला पर पड़ोसियों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया था।

विज्ञापन
MP News Relatives brought the woman in a sheet in the public hearing in Harda
चादर में लेकर आए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदा जिले में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला, जब कुछ लोग बुजुर्ग महिला को चादर में लपेटकर कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचे। इसे देखकर जनसुनवाई में बैठे अधिकारी दंग रह गए। वहीं, कलेक्टर ऋषि गर्ग खुद अपनी कुर्सी से उठकर बुजुर्ग महिला के पास पहुंचे और परिजनों को फटकार लगाई कि इस स्थिति में उन्हें यहां लेकर क्यों आए हो। उसके बाद कलेक्टर द्वारा व्हीलचेयर बुलाकर महिला को उस पर बैठाया गया और इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिला पंचायत सभागार में जनसुनवाई के दौरान टिमरनी के कुहिग्वाड़ी गांव के निवासी राधेश्याम बकोरिया अपने दो बेटे और पोतों के साथ अपनी पत्नी कमला बाई को चादर में लिटाकर जनसुनवी में पंहुचे थे। महिला के परिजनों ने कलेक्टर को बताया कि करीब तीन महीने पहले उनका खेत के पड़ोसी रामविलास मांडवी से जमीन को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके चलते रामविलास के पोते मोहित ने कमला बाई के पैरों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। महिला के पैर फ्रेक्चर हो गए थे, इसके बाद महिला को इलाज के लिए इंदौर ले गए और उनके पैरों में रॉड डाली गई थी।
विज्ञापन




अभी तक पुलिस ने नहीं की कार्रवाई...
महिला के पोते कपिल ने आरोप लगाया है कि उसने इस मामले को लेकर करताना चौकी और एसपी ऑफिस में भी शिकायत की थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, उन्होंने कहा कि दादी के इलाज में हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इंदौर आने-जाने में भी खर्च हो रहे हैं, लेकिन अब उनके पास रुपये नहीं हैं। इसके लिए दादी को जनसुनवाई में लेकर आए हैं, ताकि कोई राहत मिल जाए और उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने लगाई फटकार...
कलेक्टर ऋषि गर्ग ने परिजनों को महिला को इस हालत में जनसुनवाई में लाने को लेकर फटकार लगाई। साथ ही CMHO को निर्देशित किया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जाए। CMHO डॉ. एचपी सिंह ने कहा कि महिला का पल्स रेट ठीक है, वह बातचीत भी कर रही है। फिलहाल, महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed